कौन हैं Aryaman Birla? कभी IPL में 30 लाख में बिका था, अब बना 16,706 करोड़ की RCB का चेयरमैन
RCB New Owner 2026 Aryaman Birla: आर्यमन बिड़ला आरसीबी के नए चेयरमैन बने हैं। आरसीबी को आदित्य बिड़ला ग्रुप, द टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप, ब्लैक स्टोन की ...और पढ़ें

कौन हैं RCB के नए चेयरमैन Aryaman Birla?
HighLights
आर्यमन बिड़ला बने आरसीबी के नए चेयरमैन
आदित्य बिड़ला ग्रुप, द टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप, ब्लैक स्टोन की परपेचुअल प्राइवेट इक्विटी स्ट्रैटेजी और बोल्ट वेंचर्स ने आरसीबी को खरीदा
आर्यमन बिड़ला ने आरसीबी को 16706 करोड़ रुपये में खरीदा
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Who is Aryaman Birla RCB New Chairman: आईपीएल 2026 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मालिक बदल चुका है। 16,706 करोड़ की डील के बाद, टीम का नया बॉस एक ऐसा शख्स बना है जो कभी खुद आईपीएल ऑक्शन में 30 लाख रुपये में बिका था। ये और कोई नहीं, आर्यमन विक्रम बिड़ला है, जिनका एक खिलाड़ी से चेयरमैन बनने तक का सफर इतना आसान नहीं था।
बता दें कि आरसीबी को आदित्य बिड़ला ग्रुप, टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप, ब्लैक स्टोन की परपेचुअल प्राइवेट इक्विटी स्ट्रैटेजी और बोल्ट वेंचर्स ने मिलकर खरीद लिया है। यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड से उन्होंने 16,706 करोड़ रुपये में डील की है। ऐसे में डिटेल में जानते हैं आरसीबी के नए बॉस आर्यमन बिड़ला कौन हैं?
कौन हैं Aryaman Birla?
- आर्यमन बिड़ला का पूरा नाम आर्यमन विक्रम बिड़ला (Aryaman Vikram Birla RCB Owner 2026) हैं, जो आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला के बेटे हैं। आर्यमन अभी 28 साल के हैं, जो घरेलू क्रिकेट में मध्य प्रदेश के लिए खेलते थे।
- आर्यमन बिड़ला ने आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार और वेंकटेश अय्यर के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर किया हैं।
- उनका जन्म 9 जुलाई, 1997 को मुंबई में हुआ और वो मध्य प्रदेश के रीवा में शिफ्ट हो गए थे। यहीं पर आदित्य बिड़ला ग्रुप की सीमेंट कंपनी का हेडक्वार्टर हैं।
- बाएं हाथ के बैटर ने 9 फर्स्ट क्लास मैच मध्य प्रदेश के लिए खेले हैं और इस दौरान उन्होंने 414 रन बनाए, जिसमें बंगाल के खिलाफ ईडन गार्डन्स में एक शतक भी निकला था।
- 4 लिस्ट-ए मैच में उन्होंने 36 रन बनाए।
- उन्हें आईपीएल 2018 मेगा ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने 30 लाख रुपये में खरीदा था। हालांकि, उन्हें एक भी मैच खेलने का कभी मौका नहीं मिला और फ्रेंचाइजी ने 2020 सीजन से पहले उन्हें रिलीज कर दिया।
- उस समय गंभीर एंग्जायटी के चलते उन्होंने क्रिकेट से ब्रेक लेने का फैसला किया था।
- फिर वो क्रिकेट में नहीं लौटे और अभी आदित्य बिड़ला मैनेजमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड के डायरेक्टर हैं।
आर्यमन बिड़ला ने क्या कहा?
आरसीबी के नए चेयरमैन बनने के बाद आर्यमन बिड़ला ने कहा कि RCB के विकास के अगले चरण को आकार देने के लिए इस साझेदारी में एक साथ आना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। ये साझेदारी खेल, मीडिया और उपभोक्ता व्यवसायों की गहरी समझ को एक साथ लाती है।