टीम इंडिया के लिए T20I खेलने वाला पहला खिलाड़ी कौन? अब इस शख्स के हाथों में है 'क्रिकेटरों का भविष्य'
17 फरवरी 2005, वह एतिहासिक दिन जब मेंस क्रिकेट में एक नया फॉर्मेट अस्तित्व में आया। इसी दिन से टी20 इंटरनेशनल की शुरुआत हुई। ...और पढ़ें

अजीत अगरकर
HighLights
1 दिसंबर 2006 को भारत ने खेला पहला T20I
साउथ अफ्रीका से हुई थी भारतीय टीम की टक्कर
भारत ने साउथ अफ्रीका को 6 विकेट से शिकस्त दी
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। 17 फरवरी 2005, वह एतिहासिक दिन जब मेंस क्रिकेट में एक नया फॉर्मेट अस्तित्व में आया। इसी दिन से टी20 इंटरनेशनल की शुरुआत हुई। पहला मेंस टी20 इंटरनेशनल मैच ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला गया। हालांकि, विमंस टी20I मैच अगस्त 2004 में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया।
साउथ अफ्रीका से हुआ सामना
भारतीय मेंस टीम ने अपना पहला टी20 इंटरनेशनल मैच 1 दिसंबर 2006 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ जोहान्सबर्ग में खेला था। इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका को 6 विकेट से शिकस्त दी थी। यूं तो इस मैच में भारत की ओर से 11 प्लेयर्स ने टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था, लेकिन सवाल उठता है कि वह कौन सा प्लेयर था जिसकी कैप पर 1 नंबर था?
अब चीफ सेलेक्टर हैं अगरकर
यह प्लेयर कोई और नहीं भारतीय टीम के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर हैं। वीरेंद्र सहवाग इस मैच में भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे थे। हालांकि, इसके बाद सहवाग से टी20 इंटरनेशनल की कप्तानी लेकर महेंद्र सिंह धोनी को सौंप दी गई थी।
भारत की ओर से टी20I डेब्यू
- 11: सचिन तेंदुलकर- 2006
- 10: एस श्रीसंत- 2006
- 9: वीरेंद्र सहवाग- 2006
- 8: सुरेश रैना- 2006
- 7: इरफान पठान- 2006
- 6: दिनेश मोंगिया- 2006
- 5: जहीर खान- 2006
- 4: दिनेश कार्तिक- 2006
- 3: हरभजन सिंह- 2006
- 2: एमएस धोनी- 2006
- 1: अजीत अगरकर- 2006
मुकाबले का हाल
मैच की बात करें तो टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 126 रन बनाए थे। एल्बी मोर्केल ने सबसे ज्यादा 27 रन की पारी खेली थी। जहीर खान और अजीत अगरकर ने 2-2 विकेट चटकाए थे। 127 रन के टारगेट को भारत ने 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर चेज कर लिया था। वीरेंद्र सहवाग ने 34 और दिनेश मोंगिया ने 38 रन ठोके थे। वहीं दिनेश कार्तिक ने नाबाद 31 रन की पारी खेली थी।