KKR का 'नया हथियार', टेनिस बॉल क्रिकेट से निकले 6 फीट 5 इंच के सौरव दुबे; जानें कौन है यह तेज गेंदबाज
कोलकाता नाइट राइडर्स ने चोटिल आकाशदीप की जगह सौरव दुबे को टीम में जगह दी है। विदर्भ के लिए खेलने वाले इस गेंदबाज ने घरेलू क्रिकेट में काफी प्रभावित कि ...और पढ़ें

सौरव दुबे को मिली केकेआर में जगह

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। कोलकाता नाइट राइडर्स ने हाल ही में विदर्भ के तेज गेंदबाज सौरव दुबे को आईपीएल-2026 के लिए अपनी टीम में चुना है। फ्रेंचाइजी ने इस खिलाड़ी को आकाशदीप की जगह चुना है जो चोटिल होकर बाहर हो गए हैं। सौरव का नाम जैसे ही सामने आया तो सभी हैरान रह गए। हालांकि, इस खिलाड़ी ने घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा खेल दिखाते हुए छाप छोड़ी और इसी का इनाम उन्हें मिला है।
छह फीट पांच इंच का ये तेज गेंदबाज कोलकाता की टीम से बतौर नेट गेंदबाज जुड़ा था। हालांकि, अब वह मुख्य टीम के सदस्य हैं। दुबे ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "ये शानदार एहसास है। मैं यहां एक नेट गेंदबाज के तौर पर आया था। इसके बाद शनिवार को मुझे पता चला कि मैं आकाशदीप के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया गया हूं। मैं इसका काफी समय से इंतजार कर रहा था।"
दूसरी बार मिला मौका
दुबे दूसरी बार आईपीएल टीम में आए हैं। इससे पहले वह साल 2022 में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में थे, लेकिन चोट के कारण वह अपना डेब्यू नहीं कर पाए थे। अब वह एक चोटिल खिलाड़ी के रिप्लेसमेंट के तौर पर जुड़े हैं। उनको करियर में आगे ले जाने में सुब्रोतो बनर्जी ने काफी मदद की।
दुबे ने बताया, "आईपीएल टीम में दोबारा मौका मिलना काफी कम होता है। मैंने टेनिस गेंद से अपना सफर शुरू किया था। मेरे बड़े भाई गौरव टेनिस बॉल से लेदर बॉल में लाने के मुख्य कारण हैं। वर्धा में एक टूर्नामेंट हुआ था। मैं उसमें खेला था और मेरे सीनियर खिलाड़ी मेरी लंबाई और मेरे खेल से प्रभावित हुए थे। वहां एक कोच थे रवि लुंगा उन्होंने विदर्भ क्रिकेट संघ (वीसीए) के प्रशांत वैद्य को मेरा वीडियो भेजा।
खबरें और भी
उन्होंने कहा, "उन्होंने मुझे नागपुर में सुबु सर के पास भेजा। मैं नागपुर में एसबीसीए मैदान पर अभ्यास कर रहा था और वहां सुबु सर ने मुझे देखा। सुबु सर मुझसे प्रभावित हुए और मुझे विदर्भ के एकेडमी प्रोग्राम में भेज दिया। वहां से मैं अपने राज्य के लिए खेला।"
मौके का फायदा उठाने को तैयार
दुबे जानते हैं कि उनके पास सालों के बाद मौका आया है और वह इसे पूरी तरह से भुनाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा, "हां, मैं जानता हूं कि यहां से अब चीजें बेहतर ही हो सकती हैं। उम्मीद है कि मैं अपनी योग्यता के मुताबिक खेल दिखा सकूंगा। मैं पूरे सीजन यही करना चाहता हूं।"