Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    KKR vs RR: आ गया नया सुपरस्टार! Yash Raj Punja ने IPL डेब्यू में मचाया गदर, पहले मैच में लूटी महफिल

    Updated: Sun, 19 Apr 2026 08:19 PM (GMT+05:30)

    कर्नाटक के मंगलुरु से निकलकर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) तक पहुंचने वाले लेग स्पिनर यश राज पुंजा (Yash Raj Punja) डेब्यू मैच में छाए गए। ...और पढ़ें

    यश राज ने लिया बड़ा विकेट।

    यश राज ने लिया बड़ा विकेट।

    HighLights

    1. कोलकाता ने जीता मुकाबला

    2. यश ने की किफायती गेंदबाजी

    3. डेब्‍यू मैच में 1 विकेट भी लिया

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। कोलकाता के ईडन गार्डंस स्टेडियम में रविवार को 19 साल के लड़के का सपना साकार हुआ। कर्नाटक के मंगलुरु से निकलकर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) तक पहुंचने वाले लेग स्पिनर यश राज पुंजा (Yash Raj Punja) डेब्यू मैच में छाए गए। इससे पहले उन्‍होंने कोई टी20 मैच तक नहीं खेला था। राजस्थान रॉयल्स (RR) का यह गेंदबाज कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ बतौर इम्‍पैक्‍ट प्‍लेयर मैदान में आया और प्रभाव छोड़कर चला गया।

    किफायती गेंदबाजी की

    यश राज ने अपने कोटे के 4 ओवरों में बेहद कसी हुई गेंदबाजी की और 6.20 की इकोनॉमी से 25 रन दिए। इतना ही नहीं उन्‍होंने केकेआर के खतरनाक बल्लेबाज रमनदीप सिंह का बेहद अहम विकेट भी अपने नाम किया। अपनी नपी-तुली गेंदबाजी से उन्होंने टीम मैनेजमेंट के भरोसे को सही साबित किया।

    महाराजा कप में किया कमाल

    • यश राज पुंजा का आईपीएल तक का सफर रातों-रात तय नहीं हुआ है। इसके पीछे उनकी सालों की मेहनत छिपी है।
    • 2025 में खेले गए घरेलू टूर्नामेंट महाराजा कप में उन्‍होंने अपनी फिरकी का जादू बिखेरा था।
    • उस टूर्नामेंट में उन्होंने 10 मैच खेलकर 12.48 की औसत से 23 विकेट चटकाए थे।
    • वह सीरीज के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज थे। इसके बाद राजस्‍थान ने उन पर दांव लगाया और ऑक्‍शन में बेस प्राइस 30 लाख में खरीद लिया।

    लंबे कद के हैं स्पिनर

    लंबे कद के लेग स्पिनर की सबसे बड़ी ताकत उनकी गुगली और गेंद की विविधताओं में छिपी है। अपनी हाइट का फायदा उठाते हुए वह पिच से जो एक्स्ट्रा उछाल और टर्न हासिल करते हैं। खास बात यह है कि राजस्थान रॉयल्स के खेमे में रवींद्र जडेजा और रवि बिश्नोई जैसे दिग्गज स्पिनर पहले से मौजूद हैं। मुकाबले की बात करें तो कोलकाता ने राजस्‍थान को 4 विकेट से हराया। 

     

     

     

    यह भी पढ़ें- KKR vs RR: हारी हुई बाजी जीत गई कोलकाता, Rinku Singh और अनुकूल ने पलटा मैच; राजस्थान के मुंह से छीनी जीत

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- KKR vs RR Highlights: कोलकाता की लड़खड़ाती पारी को रिंकू सिंह का सहारा, फिफ्टी ठोककर KKR को दिलाई पहली जीत