विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कौन बनेगा इंग्लैंड का अगला टेस्ट कप्तान? बेन स्टोक्स के बाद ये नाम हैं रेस में आगे

Published: Mon, 29 Jun 2026 06:15 PM (IST)

बेन स्टोक्स ने सभी को हैरान करते हुए इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। इसके बाद सभी के मन ...और पढ़ें

बेन स्टोक्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा

बेन स्टोक्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। दिग्गज ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के बीच इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का एलान कर दिया है। स्टोक्स के इस फैसले ने सभी को हैरान कर दिया। किसी को उम्मीद नहीं थी कि ऐसा होगा। इसके बाद ये सवाल तेज हो गया है कि इंग्लैंड का अगला टेस्ट कप्तान कौन होगा?

स्टोक्स ने साल 2022 में इंग्लैंड की टेस्ट कप्तानी संभाली थी। उनके आने के बाद से टीम को कुछ खास सफलता तो नहीं मिली क्योंकि इंग्लैंड एक भी बार आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल नहीं खेल सकी। हालांकि, जिस तरह की आक्रामक क्रिकेट खेलने की शुरुआत स्टोक्स की कप्तानी में इंग्लैंड ने की वो चर्चा का विषय जरूर रही।

ये दो नाम हैं रेस में

जो रूट

स्टोक्स की जगह लेने के सबसे प्रबल दावेदार टीम के पूर्व कप्तान जो रूट हैं। रूट से ही स्टोक्स को कप्तानी मिली थी। एक बार फिर रूट के पास कमान जा सकती है। रूट के पास अनुभव भी है और वह टीम के सबसे अच्छे बल्लेबाज हैं। इस समय टीम को एक अनुभवी खिलाड़ी की जरूरत भी है जो कमियों को पूरा कर सके और टेस्ट चैंपियनशिप जीतने का सपना पूरा कर सके।

हैरी ब्रूक

रूट को अगर कप्तानी नहीं मिलती है तो उसके पीछे कारण उनका पुराना ट्रैक रिकॉर्ड होगा। रूट की कप्तानी में इंग्लैंड की स्थिति काफी खराब थी। टीम जीत के लिए तरस रही थी। ऐसे में टीम एक नए चेहरे पर दांव खेल सकती है और ये हैरी ब्रूक हो सकते हैं। ब्रूक वनडे और टी20 दोनों टीमों की कप्तानी संभाल रहे हैं। वह टीम के भविष्य माने जाते हैं। उनकी कप्तानी में ही टीम ने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप-2026 का सेमीफाइनल खेला था। टीम को इस समय नई ऊर्जा की तलाश है और हैरी ब्रूक वो प्रदान कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- ENG vs NZ Test 2026: आज आखिरी बार मैदान पर उतरेंगे Ben Stokes, देखें उनके करियर के टॉप-5 रिकॉर्ड्स

यह भी पढ़ें- बेन स्टोक्स ने लिया इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास, न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट के बीच किया बड़ा फैसला