यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
IND vs AFG: टीम इंडिया ने बाजुओं पर क्यों बांधी काली पट्टी, ये है वजह
भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ अपने बाजुओं पर काली पट्टी बांधी है। टीम इंडिया ने ये फैसला अपने पूर्व तेज गेंदबाज डेविड जॉन्सन के निधन पर शोक जताने ...और पढ़ें

HighLights
- IND vs AFG: भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ बाजुओं पर क्यों बांधी काली पट्टी
- IND vs AFG: भारतीय टीम ने इस मैच में टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी
- IND vs AFG: टीम सुपर-8 का अपना पहला मुकाबला खेल रही है
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम गुरुवार को टी20 वर्ल्ड कप 2024 में सुपर-8 का अपना पहला मुकाबला खेल रही है। इस मैच में भारत के सामने है अफगानिस्तान की टीम। भारत के कप्तान रोहित ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मैच शुरू होने से पहले जब टीम इंडिया राष्ट्रगान के लिए आई तो टीम के खिलाड़ियों के बाजुओं पर काली पट्टी थी।
बीसीसीआई ने बताया है कि टीम इंडिया ने ऐसा क्यों किया। बीसीसीआई ने एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया कि टीम इंडिया ने ये फैसला क्यों लिया। बीसीसीआई ने भारत के पूर्व तेज गेंदबाज डेविड जॉन्सन के निधन पर ये फैसला लिया जिनका गुरुवार को निधन हुआ है। बीसीसीआई ने पोस्ट कर लिखा, "टीम इंडिया भारत के पूर्व तेज गेंदबाज डेविड जॉन्सन के निधन शोक जताने के लिए बाजुओं पर काली पट्टी बांधकर उतरी है।"
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया डेब्यू
डेविड जॉन्सन अपनी पेस के लिए जाने जाते थे। 52 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली। कर्नाटक से घरेलू क्रिकेट खेलने वाल डेविड जॉन्सन ने रणजी ट्रॉफी 1995-96 में दमदार खेल दिखाया था और इसी के दम पर उन्हें टीम इंडिया में जगह मिली थी। उन्होंने 1996 में दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना डेब्यू किया था। 39 फर्स्ट क्लास मैचों में उन्होंने 125 विकेट लिए। 33 लिस्ट-ए मैचों में उन्होंने 41 विकेट अपने नाम किए।
Team India will wear black armbands today in memory of former Indian fast bowler David Johnson, who passed away on Thursday. pic.twitter.com/dhFiwjnWSs
— BCCI (@BCCI) June 20, 2024
जीत की कोशिश
भारत की कोशिश होगी कि वह अपने सुपर-8 के अभियान की शुरुआत जीत के साथ करे और डेविड को श्रृद्धांजलि दे। भारत ने लीग स्टेज में तीन मैच खेले थे और तीनों में जीत हासिल की थी। चौथा मैच टीम इंडिया का कनाडा के साथ था लेकिन बारिश के कारण ये मैच नहीं हो सका था।