Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ICC World Cup 2023 में Team India के लिए जरूरी हैं Ashwin! ऑफ स्पिनर के बेमिसाल आंकड़े चीख-चीखकर दे रहे गवाही

    By Shubham MishraEdited By: Shubham Mishra
    Updated: Tue, 19 Sep 2023 09:46 AM (IST)

    रविचंद्रन अश्विन लगभग डेढ़ साल बाद वनडे टीम में लौट आए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए अश्विन को भारतीय टीम में शाम ...और पढ़ें

    वर्ल्ड कप 2023 में रविचंद्रन अश्विन भारतीय टीम के लिए बेहद जरूरी हैं।
    वर्ल्ड कप 2023 में रविचंद्रन अश्विन भारतीय टीम के लिए बेहद जरूरी हैं।

    HighLights

    1. रविचंद्रन अश्विन की 20 महीने बाद वनडे टीम में वापसी हुई है।
    2. अश्विन को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम में चुना गया है।

    नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। रविचंद्रन अश्विन लगभग डेढ़ साल बाद वनडे टीम में लौट आए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए अश्विन को भारतीय टीम में शामिल किया गया है। कप्तान रोहित शर्मा पहले ही साफ कर चुके हैं अश्विन विश्व कप खेलने की रेस से अभी पूरी तरह से बाहर नहीं हुए हैं और उनका एकदिवसीय टीम में लौटना शायद इसी ओर इशारा भी है।

    अक्षर की इंजरी ने अश्विन के लिए वर्ल्ड कप के दरवाजे खोल दिए हैं। हालांकि, भारत के लिए विश्व कप में अश्विन का टीम में होना जरूरी है। क्यों वो आइए आपको आंकड़ों के लिहाज से बताते हैं।

    क्यों टीम इंडिया के लिए जरूरी अश्विन

    रविचंद्रन अश्विन को भारत की सरजमीं बेहद रास आती है। यही वजह है कि वह आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया के लिए ट्र्रंप कार्ड साबित हो सकते हैं। अश्विन ने भारत में अब तक कुल 42 वनडे मैच खेले हैं और इस दौरान ऑफ स्पिन गेंदबाज ने कुल 65 विकेट अपने नाम किए हैं। अश्विन का इस दौरान इकॉनमी सिर्फ 5.09 का रहा है। यानी विकेट निकालने के साथ-साथ अश्विन बेहद किफायती भी रहे हैं।

    ट्रंप कार्ड साबित होंगे अश्विन

    रविचंद्रन अश्विन वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम के लिए तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं। अश्विन के पास भारत के हर मैदान पर खेलने का अनुभव मौजूद है। इसके साथ ही अश्विन इंडियन कंडिशंस में दुनिया के बड़े से बड़े बल्लेबाज को अपनी घूमती गेंदों पर नाच नचा सकते हैं। गेंद के साथ-साथ अश्विन बल्ले से भी योगदान देने की काबिलियत रखते हैं। खास बात यह है कि अश्विन दबाव वाले मैचों में अच्छा प्रदर्शन करने का हुनर भी रखते हैं।

    यह भी पढ़ें- IND vs AUS: KL Rahul बने कप्तान, Ashwin का कमबैक; ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चुनी गई भारतीय टीम की पांच बड़ी बातें

    20 महीने बाद हुई है अश्विन की वापसी

    रविचंद्रन अश्विन की भारत की वनडे टीम में लगभग 20 महीने बाद वापसी हुई है। अश्विन ने भारत की ओर से आखिरी वनडे मुकाबला जनवरी साल 2022 में खेला था। इसके बाद से ऑफ स्पिन गेंदबाज को एकदिवसीय क्रिकेट में अपनी काबिलियत दिखाने का मौका नहीं मिला है। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अब तीन मैचों की वनडे सीरीज में अश्विन के पास अपनी गेंदबाजी से रंग जमाने का सुनहरा मौका होगा। अश्विन इन तीन मैचों में अपनी छाप छोड़ने में सफल रहे, तो यकीन मानिए उनका वर्ल्ड कप का टिकट पक्का है।

    खबरें और भी