Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ravindra Jadeja IND Vs AUS: हाथ से बहता रहा खून, फिर भी अंपायर ने क्यों जडेजा से पट्टी हटाने को कहा? समझिए नियम यहां

    Updated: Tue, 04 Mar 2025 04:36 PM (IST)

    ऑस्ट्रेलियाई टीम की पारी के 19वें ओवर के दौरान जब रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja removed tape from his bowling fingers) बॉलिंग करने आ रहे थे तो अंपायर ...और पढ़ें

    Ravindra Jadeja को मजबूरन क्यों अंपायर के कहने पर अपने हाथ से हटानी पड़ी टेप?
    Ravindra Jadeja को मजबूरन क्यों अंपायर के कहने पर अपने हाथ से हटानी पड़ी टेप?

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Ravindra Jadeja Tape Controversy: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का सेमीफाइनल मैच दुबई में खेला जा रहा है। इस मैच में कंगारू टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया।

    पहले बैटिंग करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत खराब रही। 144 रन के स्कोर तक ऑस्ट्रेलियाई टीम अपने 4 विकेट गंवा चुकी है। मैच के दौरान टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को अंपायर ने हाथ से टेप हटाने को कहा, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह?

    Ravindra Jadeja को मजबूरन क्यों अंपायर के कहने पर अपने हाथ से हटानी पड़ी टेप?

    दरअसल, ऑस्ट्रेलियाई टीम की पारी के 19वें ओवर के दौरान जब रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja removed tape from his bowling fingers) बॉलिंग करने आ रहे थे, तो अंपायर रिचर्ड इलिंगवर्थ ने उन्हें पहले रोका और हाथ से टेप हटाने को कहा।

    स्टार ऑलराउंडर इस दौरान ये समझते हुए नजर आए कि उनके हाथ में इंजरी है, इसलिए उन्होंने पट्टी बांधी हैं, लेकिन अंपायर ने मजबूरन उन्हें टेप हटाने को कहा। जैसे ही जडेजा ने हाथ से टेप निकाली तो उनकी उंगली से खून बहने लगा, जिसकी तस्वीरें कैमरे में भी कैद हो गई।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: IND Vs AUS Semi Final: क्यों काली पट्टी बांधे मैदान पर उतरी टीम इंडिया? जानिए इसके पीछे की वजह

    यह जडेजा का बाएं हाथ की उंगली रही, जिससे खून निकल रहा था। ICC के नियम के अनुसार, कोई भी गेंदबाज, जिस हाथ से गेंद डाल रहा है, उसे उस हाथ में कोई भी पट्टी करने की अनुमति नहीं होती हैं।

    कानून 28.1 के अनुसार, "हाथ या उंगलियों के लिए सुरक्षा के लिए केवल अंपायरों की सहमति से ही टेप/ पट्टी पहनी जा सकती है।"

    ऐसे में अंपायर ने नियम की वजह से जडेजा से टेप हाथ से हटाने को कहा। इस दौरान अंपायर-जडेजा को बात करता देख विराट और रोहित भी इस दौरान वहां पहुंचे।

    Ravindra Jadeja ने सेमीफाइनल में इन्हें बनाया अपना शिकार

    भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे ICC Champions Trophy 2025 Semi Final मैच में रवींद्र जडेजा ने पारी के 23वें ओवर की तीसरी गेंद पर मार्नस लाबुशेन को LBW आउट किया। इस दौरान मार्नस 29 रन बनाकर चलते बने। 

    इसके बाद जडेजा ने पारी के 27वें ओवर की आखिरी गेंद पर जोश इंग्लिस को विराट कोहली के हाथों कैच आउट कराया। इस दौरान वह 11 रन ही बना सके। अभी खबर लिखें जानें तक रवींद्र जडेजा ने कंगारू टीम के दो बल्लेबाजों को अपना शिकार बना लिया हैं।