Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    WI vs SCO: भारत में क्रिकेट का क्रेज हुआ कम! कोलकाता में वेस्टइंडीज-स्कॉटलैंड मैच के दौरान न के बराबर पहुंचे दर्शक

    By Vishal ShresthEdited By: Praveen Kumar Mishra
    Updated: Sun, 08 Feb 2026 07:00 AM (IST)

    ईडन गार्डेंस में वेस्टइंडीज-स्कॉटलैंड टी-20 विश्व कप मैच में दर्शकों की भारी कमी दिखी। 68,000 क्षमता वाले स्टेडियम में मात्र 11,886 लोग पहुंचे। कोलकात ...और पढ़ें

    वेस्टइंडीज-स्कॉटलैंड मुकाबला

    वेस्टइंडीज-स्कॉटलैंड मुकाबला

    HighLights

    1. ईडन गार्डेंस में टी-20 विश्व कप मैच में कम दर्शक

    2. मात्र 11,886 लोग वेस्टइंडीज-स्कॉटलैंड मैच देखने पहुंचे

    3. भारत के मैच न मिलने से कोलकाता के प्रशंसक निराश

    विशाल श्रेष्ठ, जागरण, कोलकाता। हमेशा दर्शकों से खचाखच भरा रहने वाला ईडन गार्डेंस स्टेडियम शनिवार को टी-20 विश्वकप के अपने पहले मैच में दर्शकों के लिए तरस गया। बंगाल क्रिकेट संघ (CAB) से मिली जानकारी के मुताबिक मात्र 11,886 लोग वेस्टइंडीज- स्काटलैंड का मैच देखने स्टेडियम आए। इनमें कुछ स्कॉटिश नागरिक भी शामिल थे। मालूम हो कि ईडन की वर्तमान दर्शक क्षमता करीब 68,000 है।

    कहा जा रहा है कि वीकेंड नहीं होने पर इतने लोग भी नहीं जुट पाते। कैब सूत्रों का कहना है कि इससे ज्यादा दर्शक रणजी मैचों में हो जाते हैं। मैच की भीड़ संभालने की जिम्मेदारी प्राप्त ट्रैफिक कर्मी इस दिन बेहद फुर्सत में नजर आए। आमतौर पर ईडन में अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय व टी-20 मैच होने पर भीड़ के कारण स्टेडियम के पास से वाहनों की आवाजाही बंद कर दी जाती है लेकिन शनिवार को चालू रही।

    मुकाबले के नहीं बिके टिकट

    बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के एक अधिकारी ने नाम प्रकाशित नहीं करने की शर्त पर कहा, "जब टिकट ही नहीं बिक पाए तो भीड़ कहां से उमड़ेगी? आगामी मैचों के टिकटों की बिक्री की भी कमोबेश यही स्थिति है। ईडन को एक भी हाई -प्रोफाइल मैच नहीं मिलने से कोलकाता के क्रिकेट प्रेमियों में भारी निराशा है। ऐसा लग रहा है कि वे विश्वकप के मैचों का बहिष्कार कर रहे हैं।"

    2016 में कोलकाता में हुआ था फाइनल

    मालूम हो कि ईडन के हिस्से में वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, इटली व स्कॉटलैंड जैसी टीमों के मैच पड़े हैं जबकि 2016 में भारत में हुए पिछले टी-20 विश्वकप का फाइनल यहीं हुआ था। इसके अलावा ईडन को भारत-पाकिस्तान के 'हाई-वोल्टेज मैच की भी मेजबानी मिली थी। इस बार भारत का एक भी मैच नहीं दिया गया है, हालांकि विश्व कप के निर्णायक दौर के वेन्यू अभी तय नहीं हुए हैं। ईडन को उनमें से मैच मिलने और भारत के अच्छा प्रदर्शन करने पर यहां खेलने की संभावना बन सकती है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- IND vs USA: सूर्यकुमार यादव ने भारत की डूबती नैया को लगाया किनारे, संकटमोचक बन टीम को फाइटिंग टोटल तक पहुंचाया

    यह भी पढ़ें- सीएम धामी ने क्रिकेट में आजमाया हाथ, शॉट लगाकर बोले- खेलों में करियर की अपार संभावनाएं