यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Rishabh Pant: पंत से छीनी जाएगी दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी? IPL 2025 Auction से पहले फ्रेंचाइजी लेगी बड़ा फैसला!
Rishabh Pant Delhi Capitals IPL 2025 भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी 2025 सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की कप्त ...और पढ़ें

HighLights
- Rishabh Pant आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करेंगे?
- Rishabh Pant की जगह किसे मिल सकती है दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी?
- दिल्ली कैपिटल्स की टीम आईपीएल 2025 ऑक्शन से पहले कर सकती बड़ा बदलाव
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Rishabh Pant: भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी 2025 सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करेंगे या नहीं, इसको लेकर चर्चा काफी तेज है।
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2025 में पंत की जगह किसी और को टीम की कमान सौंप सकती है। ऑलराउंडर अक्षर पटेल भी पंत की जगह लेने की कतार में हैं, जिन्हें 2021 में टीम का कप्तान नियुक्त किया गया था।
Rishabh Pant नहीं करेंगे IPL 2025 में Delhi Capitals की कप्तानी?
.jpg)
दरअसल, टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, एक सूत्र के हवाले से कहा गया कि हां, दिल्ली कैपिटल्स को नए कप्तान की तलाश हो सकती है। ऐसी संभावना है कि भारत के ऑलराउंडर अक्षर पटेल नए कप्तान के रूप में कार्यभार संभाल सकते हैं, या फ्रेंचाइजी किसी ऐसे व्यक्ति पर नजर रख सकती है जो आईपीएल नीलामी (नवंबर में विदेश में होने की संभावना) में कप्तानी के योग्य है।
यह भी पढ़ें: IND vs NZ 1st Test: कोहली बनाएंगे 'विराट' रिकॉर्ड, पंत-राहुल की नजर भी खास कीर्तिमान पर
बता दें कि पंत साल 2016 से आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़े हुए हैं। वह इस फ्रेंचाइजी के लिए आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर हैं। इंग्लैंड के खिलाफ सफेद गेंद की श्रृंखला में भारत के लिए खेलते समय अय्यर के चोटिल होने के बाद आईपीएल में उनकी जगह दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान बनाया गया था।
बतौर कप्तान पंत ने आईपीएल के पहले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स को अंक तालिका में टॉप पर रखा, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ दोनों क्वालीफायर मैच हारने के बाद फाइनल के लिए क्वालीफाई करने का सपना टूट गया।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें: Rishabh Pant: 'मस्त एक्टिंग कर रहा हूं रोहित भाई', ऋषभ पंत ने 'नकली चोट' के पीछे की बताई असली कहानी
इसके बाद आईपीएल 2022 मेगा नीलामी से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने पंत को 16 करोड़ रुपये में बरकरार रखा गया था और उन्होंने 2022 आईपीएल सीजन में उन्हें टीम की कमान सौंपी। जहां दिल्ली अंक तालिका में पांचवें स्थान पर रही।
वहीं, 30 दिसंबर, 2022 को एक सड़क दुर्घटना का पंत शिकार बने, जिस वजह से वह आईपीएल 2023 से चूक गए। वह आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान के रूप में वापस आए और सबसे ज्यादा टीम के लिए रन बनाए। हालांकि, टीम के फिर से खिताब हाथ नहीं आया।
इस बीच रिपोर्ट के मुताबिक आईपीएल 2025 मेगा नीलामी से पहले अगर केकेआर श्रेयस अय्यर को रिलीज करती है, तो दिल्ली कैपिटल्स की टीम उन्हें वापस लेना चाहेगी। अय्यर ने 2020 में दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल फाइनल तक पहुंचाया और 2024 में उनकी कप्तानी में केकेआर ने आईपीएल खिताब जीता।