Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'Jacks' Off All बने Will, बाउंड्री पर दिखाई गजब की फुर्ती, वैभव सूर्यवंशी को हुआ तगड़ा नुकसान

    Updated: Sun, 24 May 2026 03:56 PM (IST)

    राजस्‍थान रॉयल्‍स के खिलाफ आईपीएल 2026 के 69वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्‍तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का पहला लिया। ...और पढ़ें

    विल जैक्‍स

    विल जैक्‍स

    HighLights

    1. हार्दिक ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

    2. वैभव-यशस्‍वी ने की पारी की शुरुआत

    3. दीपक चाहर ने किया पहला ओवर

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। राजस्‍थान रॉयल्‍स के खिलाफ आईपीएल 2026 के 69वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्‍तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले ही ओवर में मुंबई ने अपने इरादे साफ कर दिए कि प्‍लेऑफ की रेस से बाहर होने के बाद भी मुंबई इस मैच को जीतने की पूरी कोशिश करेगी।

    वैभव को हुआ नुकसान

    राजस्‍थान की ओर से वैभव सूर्यवंशी (vaibhav suryavanshi) और यशस्‍वी जायसवाल मैदान पर आए, वहीं हार्दिक ने पहला ओवर दीपक चाहर को दिया। दूसरी गेंद पर यशस्‍वी ने 1 रन चुराकर स्‍ट्राइक वैभव को सौंपी। अपनी पहली और मैच की तीसरी गेंद पर वैभव (Vaibhav Sooryavanshi) ने चिर-परिचित अंदाज में हवाई फायर किया।

    सभी आश्वस्त थे कि वैभव ने एक बार फिर सिक्‍स के साथ पारी की शुरुआत की। हालांकि, मुंबई के ऑलराउंडर विल जैक्‍स को यह मंजूर कहां था। बाउंड्री पर उन्‍होंने गजब की फुर्ती दिखाई और डाइव लगाकर गेंद को बाहर की ओर धकेल दिया। वैभव और राजस्‍थान को 5 रन का नुकसान हुआ।

    दीपक चाहर ने फुल लेंथ गेंद की। सूर्यवंशी ने फील्‍डर की परवाह न करते हुए हवा में प्रहार किया। डीप में खड़े विल जैक ने रोप के ऊपर से ऊंची छलांग लगाई, उन्हें पता था कि वह गिर रहे हैं और फिर भी उन्होंने गेंद को वापस फील्ड में फेंक दिया। उनकी इस फील्डिंग का वीडिया अब तेजी से वायरल हो रहा है। इसे 19वें सीजन की बेस्‍ट फील्डिंग में से एक माना जा रहा है।

    खबरें और भी

     

     

    वैभव का नहीं चला बल्‍ला 

    • वैभव सूर्यवंशी अहम मैच में फेल रहे। दीपक चाहर ने ही उनका विकेट चटकाया।
    • 5वें ओवर की पहली गेंद पर वैभव की पारी ने नमन धीर की गोद में दम तोड़ा।
    • चाहर की फुल लेंथ की गेंद स्लॉट में थी, डीप पॉइंट पर फील्डर मौजूद था।
    • लेकिन वैभव ने हाई शॉट खेलने की कोशिश की, जो डीप पॉइंट की तरफ हवा में गया।
    • नमन दौड़कर आए, दूसरा फील्डर भी कैच लेने की कोशिश कर रहा था।
    • अंत में नमन ने शानदार कैच लपक लिया।
    • वैभव सूर्यवंशी ने 6 गेंदों का सामना किया और वह 4 रन ही बना सके। 
    • इस दौरान उन्‍होंने कोई भी बाउंड्री नहीं लगाई। 

     

     

    यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी IPL के इतिहास में करेंगे उथल-पुथल, क्रिस गेल के 'असंभव' रिकॉर्ड को कर सकते हैं चकनाचूर

    यह भी पढ़ें- Vaibhav Suryavanshi सच में खराब फील्डर हैं? बतौर इम्पैक्ट प्लेयर इस्तेमाल किए जाने के विवाद पर राजस्थान ने तोड़ी चुप्पी