Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Vaibhav Suryavanshi पर लगेगा बैन? श्रीलंकाई प्लेयर से लड़ाई के बाद ICC ले सकता है एक्शन

    Updated: Tue, 16 Jun 2026 12:46 PM (IST)

    15 वर्षीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी का श्रीलंका ए टीम के खिलाफ मैच के बाद एक श्रीलंकाई खिलाड़ी से मैदान पर झगड़ा हो गया। इस घटना के कारण उन पर आईसीसी के ...और पढ़ें

    Vaibhav Suryavanshi पर लगेगा बैन?

    Vaibhav Suryavanshi पर लगेगा बैन?

    HighLights

    1. Vaibhav Suryavanshi पर क्या लगेगा बैन?

    2. वैभव सूर्यवंशी की श्रीलंकाई प्लेयर से हुई झड़प

    3. आईसीसी ले सकता है एक्शन

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Vaibhav Suryavanshi Ban: 15 साल के युवा बैटर वैभव सूर्यवंशी इन दिनों सुर्खियों में हैं। इंडिया ए की तरफ से ट्राई नेशन ए सीरीज में खेलते हुए वैभव तीन मैचों में 14,44,21 रन की पारी खेल पाए हैं। श्रीलंकाई ए टीम के खिलाफ पिछले मैच में इंडिया ए को सुपर ओवर में 8 रन से हार का सामना करना पड़ा। 

    मैच में मिली हार के बाद वैभव की श्रीलंकाई खिलाड़ी से मैदान पर लड़ाई हो गई। इस तीखी बहस और धक्का-मुक्की के बाद उन पर आईसीसी के नियमों के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई और बैन का खतरा मंडरा रहा है। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या रहा और क्या वैभव पर आईसीसी बैन लगा सकती है?

    Vaibhav Suryavanshi पर लगेगा बैन?

    दरअसल, ये मामला ICC की आचार संहिता के आर्टिकल 2.12 के तहत आ सकता है। अभी तक मैच रेफरी प्रदीप जयप्रकाशदारन की ओर से कोई आधिकारिक फैसला नहीं आया है। अगर जांच में यह पाया जाता है कि वैभव ने किसी खिलाड़ी के साथ अनुचित शारीरिक संपर्क किया है, तो उन पर जुर्माना या अन्य अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है। 

    आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.12 के अनुसार, अगर कोई खिलाड़ी जानबूझकर, लापरवाही से या गलती से किसी दूसरे खिलाड़ी या अधिकारी को धक्का देता है, कंधा मारता है या टकराता है, तो उस पर कार्रवाई हो सकती है। वैसे   माना जा रहा है कि अगर आईसीसी अधिकारी इस मामले में शामिल होते है।

    खबरें और भी

    आईसीसी आम तौर पर ए टीम सीरीज से जुड़े डिसिप्लिनरी मामलों पर फैसला नहीं करती है। न ही वह ऐसी सीरीज के लिए मैच ऑफिशियल्स को अपॉइंट करती है। ऐसे में 15 साल के वैभव पर बैन तो नहीं लग सकता है, लेकिन अगर आईसीसी अधिकारी इसमें शामिल होते हैं तो उनको कम से कम फटकार लगाई जा सकती है और मैच फीस का 50 फीसदा तक जुर्माना लेवल 1 के लिए लग सकता है। 

    बैन कब लगता है?

    अगर कोई खिलाड़ी 24 महीने (2 साल) के भीतर कुल 4 डिमेरिट अंक इकट्ठा कर लेता है, तो उसे आईसीसी के नियमों के अनुसार बैन कर दिया जाता है।

    यह भी पढ़ें- 'घर जाओ' वाले कमेंट पर भड़के Vaibhav Suryavanshi, श्रीलंकाई खिलाड़ी संग लड़ाई का पूरा मामला क्या?

    यह भी पढ़ें- IND A vs AFG A Live Streaming: फाइनल के लिए 'करो या मरो' मैच, Vaibhav Suryavanshi से उम्मीदें; कब और कैसे देखें लाइव?