Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ICC Women's T20 Player Ranking: टी-20 रैंकिंग में इन महिला खिलाड़ियों को हुआ फायदा, लिस्ट में 2 भारतीय शामिल

    By Jagran NewsEdited By: Priyanka Joshi
    Updated: Tue, 14 Feb 2023 04:43 PM (IST)

    ICC Womens T20 Player Rankings। दक्षिण अफ्रीका में इस वक्त महिला टी-20 विश्व कप 2023 रोमांचक तरीके से खेला जा रहा है। इस टूर्नामेंट में कुछ महिला खिला ...और पढ़ें

    ICC Women's Player T20 Ranking alyssa healy, chamari athapaththu move up
    ICC Women's Player T20 Ranking alyssa healy, chamari athapaththu move up

    नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। ICC Women's T20 Player Rankings। दक्षिण अफ्रीका में इस वक्त महिला टी-20 विश्व कप 2023 रोमांचक तरीके से खेला जा रहा है। इस टूर्नामेंट में कुछ महिला खिलाड़ियों ने अपने शुरुआती मैच में शानदार प्रदर्शन की बदौलत महिला टी-20 रैंकिंग में बढ़ोत्तरी हासिल की है।

    आईसीसी महिला टी-20 प्लेयर रैकिंग (ICC Women's T20 Player Rankings) में इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया से लेकर भारत-पाकिस्तान की महिला खिलाड़ियों की रैकिंग में इजाफा हुआ है। इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं महिला टी-20 रैंकिंग में किन खिलाड़ियों को अंक में फायदा मिला है?

    ICC Women's T20 Player Ranking: ऐलिसा हेली और चमारी अथापथु को बंपर फायदा

    दरअसल, महिला टी-20 विश्व कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया टीम की सलामी बल्लेबाज ऐलिसा हेली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए पहले मुकाबले में 55 रनों की तूफानी पारी खेली थी। इसके बाद टी-20 रैंकिंग में 7वां स्थान पहुंच गई है। उनकी रैटिंग 635 है।

    श्रीलंका दक्षिण अफ्रीका में खेले गए विश्व कप के पहले मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 रन से जीता और बांग्लादेश के खिलाफ भी श्रीलंका महिला टीम को 7 विकेट से जीत मिली। ऐसे में इस जीत में शानदार प्रदर्शन की बदौलत श्रीलंका टीम की कप्तान चमारी अथापथु महिला टी-20 रैकिंग में 9वें पायदान पर पहुंच गई है। उनकी रैटिंग इस वक्त 630 है।

    खबरें और भी

    ऑस्ट्रेलिया की स्टार एलिसे पेरी को टी-20 ऑलराउंडर रैंकिंग में चार स्थान का फायदा हुआ और वह 10वें स्थान पर पहुंच गई हैं, जबकि नंबर 1 रैंक की ऑलराउंडर ऐश गार्डनर कीवी टीम के खिलाफ पांच विकेट लेने के बाद महिला टी-20 बॉलिंग रैंकिंग में सात पायदान का फायदा प्राप्त कर छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। इस दौरान उनकी रेटिंग 693 रही है।

    इंग्लैंड टीम की लेग स्पिनर सारा ग्लेन और एलिस कैपसी को भी अंक में बढ़ोत्तरी मिली है , गेंदबाजों की रैंकिंग में एक स्थान के फायदे के साथ सारा ग्लेन तीसरे स्थान पर और एलिस कैपसी टी-20 बल्लेबाजों की सूची में 13 स्थान सुधार कर 38वें स्थान पर पहुंच गई। ऑस्ट्रेलिया की ताहलिया मैक्ग्रा टी-20 बैटिंग रैंकिंग में शीर्ष पर बनी हुई हैं।

    यह भी पढ़े:

    PSL 8 की ओपनिंग सेरेमनी में फ्लड लाइट में लगी आग, आतिशबाजी करना पड़ गया भारी, देखें वायरल वीडियो

    ICC Women's T20 Rankings: इन भारतीय खिलाड़ियों की रैंकिंग में बढ़ोत्तरी

    भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए टी-20 विश्व कप के पहले मुकाबले में पाकिस्तान कप्तान बिस्माह मारूफ को भी मैच के बाद फायदा हुआ। उन्होंने मैच में 68 रनों की नाबाद पारी खेली थी, जिसके बाद टी-20 रैंकिंग में उन्हें 3 स्थान से बढ़ोत्तरी हासिल हुई। वह इस वक्त टी-20 बैटिंग रैंकिंग में कुल 520 रैटिंग के साथ 31वें स्थान पर है।

    वहीं, भारत की तरफ से जेमिमा रोड्रिग्ज (Jemima Rodrigues) को शानदार प्रदर्शन के बाद 13वें से 11वा स्थान हासिल हुआ। जेमिमला 615 रेटिंग के साथ महिला टी-20 बल्लेबाजी रैंकिंग में विराजमान है। जबकि, ऋषा घोष को नाबाद 31 रनों की पारी के बाद 6 स्थान का फायदा हुआ। ऋषा इस वक्त 42वें से 36वें स्थान पर पहुंच गई है।

    यह भी पढ़े:

    IND vs AUS: दिल्‍ली टेस्‍ट में प्रमुख ऑस्‍ट्रेलियाई तेज गेंदबाज की वापसी संभव, कैमरन ग्रीन पर सस्‍पेंस बरकरार

    Radha Yadav का झुग्‍गी-झोपड़ी में बीता बचपन, क्रिकेट खेलने के लिए खूब बेले पापड़, WPL तक का सफर बेहद रहा कठिन