विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND W vs UAE W: सेमीफाइनल में जगह पक्‍की करने पर होगी भारतीय टीम की नजर; जानें कब, कहां और कैसे देखें मुकाबला

Published: Sat, 20 Jul 2024 08:25 PM (IST)

विमेंस एशिया कप 2024 के 5वें और अपने दूसरे मैच में रविवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम का सामना संयुक्त ...और पढ़ें

हरमनप्रीत कौर की नजर दूसरी जीत पर। इमेज- बीसीसीआई
हरमनप्रीत कौर की नजर दूसरी जीत पर। इमेज- बीसीसीआई

HighLights

  1. अपने पहले मैच में भारत ने पाकिस्‍तान को 7 विकेट से हराया था
  2. भारतीय टीम के 2 अंक और नेट रन रेट +2.294
  3. भारत की प्‍लेइंग 11 में नहीं हो सकता कोई भी बदलाव

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। विमेंस एशिया कप 2024 के 5वें और अपने दूसरे मैच में रविवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम का सामना संयुक्त अरब अमीरात महिला टीम से होगा। टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में भारतीय टीम ने पाकिस्‍तान महिला टीम को 7 विकेट से मात दी थी। ऐसे में हरमनप्रीत कौर की कप्‍तानी वाली टीम का नेट रन रेट +2.294 और 2 अंक हैं।

ग्रुप ए में मौजूद भारतीय टीम की कोशिश एक और जीत के साथ सेमीफाइनल के लिए दावेदारी मजबूत करने पर होगी। पाकिस्‍तान से हुई टक्‍कर में भारतीय गेंदबाजों का कहर देखने को मिला था। अब टीम की कोशिश उसी प्रदर्शन को दोहराने पर होगी। ऐसे में आइए जानते हैं कि फैंस इस मैच को कब, कहां और कैसे देख सकते हैं।

भारत और संयुक्त अरब अमीरात महिला टीम के बीच मैच कब खेला जाएगा?

भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच मैच 21 जुलाई, रविवार को दोपहर 2:00 बजे से शुरू होगा। साथ ही टॉस 1:30 बजे होगा।

भारत और संयुक्त अरब अमीरात महिला एशिया कप 2024 मैच कहां खेला जाएगा?

भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच टी20 मैच दांबुला के रांगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत और संयुक्त अरब अमीरात महिला एशिया कप 2024 मैच कहां देखें?

भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच टी20 मैच का प्रसारण टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। फैंस हॉटस्टार पर इस मुकाबले की लाइव-स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।

भारत की संभावित प्‍लेइंग 11

स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, दयालन हेमलता, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, रेणुका ठाकुर सिंह।

ये भी पढ़ें: NEP W vs UAE W: महिला एशिया कप में नेपाल ने रचा इतिहास, यूएई को 6 विकेट से हराकर दर्ज की पहली जीत

भारतीय टीम का स्‍क्वॉड

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), उमा छेत्री (विकेटकीपर), पूजा वस्त्राकर, दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, डी हेमलता, आशा शोभना, राधा यादव। श्रेयंका पाटिल, सजना सजीवन।

ये भी पढ़ें: IND W vs PAK W Highlights: भारत ने एकतरफा मुकाबले में पाकिस्तान को दी शिकस्त, 7 विकेट से जीत दर्ज कर किया शानदार आगाज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।