विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

WPL 2026 की मेगा नीलामी की तारीख हुई तय, दीप्ति-वोलवार्ट पर लग सकता है बड़ा दांव; सबसे बड़ा पर्स लेकर उतरेगी ये फ्रेंचाइजी

Published: Tue, 18 Nov 2025 08:55 AM (IST)

महिला प्रीमियर लीग (डब्‍ल्‍यूपीएल) की मेगा नीलामी की तारीख तय हो चुकी है। डब्‍ल्‍यूपीएल 2026 के लिए नई दिल्‍ली में ...और पढ़ें

महिला प्रीमियर लीग

महिला प्रीमियर लीग

HighLights

  1. 27 नवंबर को नई दिल्‍ली में होगा डब्‍ल्‍यूपीएल मिनी नीलामी का आयोजन

  2. डब्‍ल्‍यूपीएल 2026 के लिए 73 स्‍थान भरे जाएंगे, जिसमें 23 विदेशी खिलाड़ी होंगे

  3. यूपी वॉरियर्स के पास सबसे बड़ा पर्स है, कुल 41.1 करोड़ रुपये का खर्च संभव

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, मुंबई। महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के अगले संस्करण के आयोजन स्थल और मैच कार्यक्रम 26 नवंबर को तय किए जाने की संभावना है।

डब्ल्यूपीएल की मेगा नीलामी 27 नवंबर को होगी और टूर्नामेंट की गवर्निंग काउंसिल इसके एक दिन पहले बैठक करेगी, ताकि सभी विवरणों को अंतिम रूप दिया जा सके।

रिपोर्ट के अनुसार, डब्ल्यूपीएल 2026 नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम और वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम पर आयोजित किया जा सकता है और टूर्नामेंट सात जनवरी से तीन फरवरी तक होने की उम्मीद है।

दो बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस डब्ल्यूपीएल 2026 में खिताब की रक्षा करेगी। एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि हम 26 नवंबर को बैठक करेंगे ताकि डब्ल्यूपीएल के अगले संस्करण के लिए स्थल और शेड्यूल को अंतिम रूप दिया जा सके।

डब्ल्यूपीएल 2026 को इसकी सामान्य विंडो से पहले आयोजित किए जाने की उम्मीद है, क्योंकि भारत-श्रीलंका के साथ मिलकर पुरुषों का टी20 विश्व कप सह-मेजबानी करेगा, जिसके तुरंत बाद दो महीने लंबा आईपीएल खेला जाएगा।

यह भी पढ़ें- WPL Retention 2026: सभी टीमों की रिटेंशन लिस्ट आई सामने, UPW ने दीप्ति और DC ने मेग लैनिंग को किया रिलीज

यह भी पढ़ें- BCCI ने WPL 2026 के ऑफिशियल पार्टनर अधिकारों के लिए कोटेशन आमंत्रित किए

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।