Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Women's T20 World Cup 2026 Points Table: इंडिया की पाकिस्तान पर जीत के बाद प्वाइंट्स टेबल बनी रोमांचक, नंबर-1 पर किसका राज?

    Updated: Mon, 15 Jun 2026 09:53 AM (IST)

    भारतीय महिला टीम ने ICC महिला टी-20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान को 64 रनों से हराकर शानदार शुरुआत की। ...और पढ़ें

    IND W vs PAK W: इंडिया ने पाकिस्तान को रौंदा, अंक तालिका का क्या हाल?

    IND W vs PAK W: इंडिया ने पाकिस्तान को रौंदा, अंक तालिका का क्या हाल?

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ICC Women's T20 World Cup 2026 Points Table Update: हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने महिला टी-20 विश्व कप 2026 में अपने अभियान की शानदार शुरुआत करते हुए पाकिस्तान को 64 रन से रौंद डाला। इस तरह भारतीय पुरुष टीम की तरह ही भारतीय बेटियों ने भी आईसीसी विश्व कप में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान पर दबदबा कायम रखा और कुल 12वीं जीत दर्ज की।

    भारत की महिला टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान पर 9 मैचों में से सातवीं जीत है, जबकि वनडे विश्व कप में भारतीय टीम ने सभी पांच मुकाबले जीते हैं। पुरुष टीम ने विश्व कप में पाकिस्तान को 17 मैचों में से 16 (वनडे में आठ, टी-20 में आठ) बार हराया है। इस मैच के बाद महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 की प्वाइंट्स टेबल रोमांचक हो गई है। आइए जानते हैं नंबर-1 पोजिशन पर कौन हैं?

    IND W vs PAK W: इंडिया ने पाकिस्तान को रौंदा

    बर्मिंघम के एजबेस्टन ग्राउंड पर रविवार को खेले गए मुकाबले में 18 हजार से ज्यादा दर्शकों की मौजूदगी में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मंधाना (68) के अर्धशतक और अंतिम ओवरों में रिचा घोष (34) की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर पाकिस्तान के सामने 171 रन का लक्ष्य रखा था। इसके बाद स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा (5/10), श्रीचरणी (3/21) की स्पिन जोड़ी ने पाकिस्तानी बल्लेबाजी को झकझोर दिया। दीप्ति ने करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करते हुए भारत की जीत सुनिश्चित की। दीप्ति को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।  

    दीप्ति ने चार ओवर में केवल 10 रन देकर पांच विकेट झटके और इस अद्भुत प्रदर्शन के साथ वह महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज भी बन गईं। गेंद से कमाल दिखाने के अलावा दीप्ति (12) ने बल्लेबाजी में भी अहम योगदान दिया और रिचा घोष के साथ 45 रन की उपयोगी साझेदारी कर टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया। 

    खबरें और भी

    ICC Women's T20 World Cup Points Table Update: नंबर-1 पर कौन?

    पाकिस्तान को हराने के बावजूद ग्रुप-ए की अंक तालिका में टॉप पर भारतीय महिला टीम नहीं पहुंच पाई। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 65 रनों के अंतर से साउथ अफ्रीका को हराकर पहले पायदान पर कब्जा किया हुआ है। अगर इंडिया थोड़े और अंतर से ये मैच जीतती तो वह नंबर-1 पर बन सकती थी।

    image

    ICC Women's T20 WC 2026 Points Table Group A

    ग्रुप ए में तीनों टीमों का खाता खुल गया है, जिसमें इंडिया, ऑस्ट्रेलिया के अलावा बांग्लादेश भी शामिल हैं। बांग्लादेश ने अपने पहले मैच में नीदरलैंड को 6 विकेट से मात दी। वहीं, नीदरलैंड के अलावा पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका को अपने ओपनिंग मैच में हार का सामना करना पड़ा।

    अगर बात करें ग्रुप-बी की तो इस ग्रुप में इंग्लैंड की टीम 1 मैच जीतकर +4.350 के नेट रन रेट के साथ टॉप पर हैं। स्कॉटलैंड की टीम दूसरे, वेस्टइंडीज की टीम तीसरे, न्यूजीलैंड चौथे, आयरलैंड पांचवें और श्रीलंकाई टीम छठे पायदान पर है। 

    image

    ICC Women's T20 WC 2026 Points Table Group B