यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
World Cup 2023 Final से पहले अहमदाबाद के होटल में एक रात का किराया 1 लाख रुपये के पार, फ्लाइट टिकट के दाम तो आसमान छू रहे
World Cup 2023 Final Ahmedabad आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 19 नवंबर को खेला जाएगा। भारतीय टीम ने ...और पढ़ें

HighLights
- भारतीय टीम ने विश्व कप 2023 के फाइनल में किया प्रवेश
- 19 नवंबर को खेला जाएगा विश्व कप 2023 का फाइनल मैच
- विश्व कप 2023 के फाइनल से पहले अहमदाबाद के एक होटल का किराया बढ़ा
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। World Cup 2023 Final Ahmedabad: आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 19 नवंबर को खेला जाएगा। भारतीय टीम ने सेमीफाइनल मैच में न्यूजीलैंड को 70 रन से मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
वहीं, दूसरे सेमीफाइनल मैच में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच भिड़ंत जारी है। ऐसे में 19 नवंबर को आयोजित होने वाले मैच का फैंस को बेसब्री से इंतजार है।
इस मैच का क्रेज इतना बढ़ गया है कि अहमदाबाद में एक रात ठहरने के लिए होटल के कमरों के दाम कई गुना बढ़ गए हैं। जानकारी के मुताबिक, अहमदाबाद में होटल के कमरों के रेट एक लाख रुपए तक पहुंच गए हैं। इस खबर ने फैंस को बड़ा झटका दिया है।
World Cup 2023 Final से पहले अहमदाबाद के होटल्स के बढ़े दाम
दरअसल, भारतीय टीम ने विश्व कप 2023 (World Cup 2023 Final) के फाइनल में जगह बना ली है। वहीं, भारत का सामना फाइनल मैच में किस टीम से होगा, यह कुछ ही देर में पता चल जाएगा। साउथ अफ्रीका या ऑस्ट्रेलिया कौन-सी टीम भारत के खिलाफ फाइनल में भिड़ती हुई नजर आएगी, इसका हर किसी को इतंजार है।
विश्व कप 2023 का फाइनल मैच 19 नवंबर को खेला जाएगा। इस वजह से होटल के कमरों का रेट भी बढ़ गया है। एक रात अहमदाबाद ठहरने के लिए फैंस को करीब एक लाख रुपए तक पैसे खर्च कर कमरा बुक करना पड़ा सकता है।
खबरें और भी
अहमदाबाद (Ahmedabad) में आम दिन 5 हजार से 8 हजार तक के रूम वो भी लग्जरी मिलते थे, लेकिन विश्व कप 2023 फाइनल का क्रेज देखते हुए होटल्स के दाम को बढ़ा दिया गया है।
यह भी पढ़ें:
फाइनल मैच से पहले एक नॉर्मल रूम का किराया 10 हजार रुपये एक रात का है, जबकि 4 और फाइव स्टार होटल में एक कमरा 1 लाख रुपये में बुक होगा।
सिर्फ होटल्स ही नहीं, बल्कि अहमदाबाद पहुंचने के लिए फ्लाइट की टिकट 200 से 300 प्रतिशत बढ़ गई है। दिल्ली से अहमदाबाद जाने की टिकट 18 नवंबर की करीब 15000 रुपये एक व्यक्ति क हो गई है, जबकि फाइनल मैच की टिकट 13 नवंबर को ही बिक चुकी है। विश्व कप 2023 के फाइनल मैच की सबसे सस्ती टिकट 10 हजार रुपये में बिकी