विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

World Cup 2023: Martin Guptill के नाम हैं सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड, 2015 में जड़ा था दोहरा शतक

By Jagran NewsEdited By: Priyanka Joshi
Updated: Tue, 29 Aug 2023 09:55 AM (IST)

न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल के नाम वनडे विश्व कप में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड है। गुप्टिल ने 2015 विश्व कप के दौरान वेस्टइंडीज के ...और पढ़ें

World Cup में दोहरा शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं Martin Guptill
World Cup में दोहरा शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं Martin Guptill

HighLights

  1. World Cup में दोहरा शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं मार्टिन गप्टिल
  2. Martin Guptill के नाम हैं सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड
  3. 2015 में मार्टिन गप्टिल ने जड़ा था दोहरा शतक

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। Martin Guptill न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल के नाम वनडे विश्व कप में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड है। गुप्टिल ने 2015 विश्व कप के दौरान वेस्टइंडीज के विरुद्ध नाबाद 237 रन बनाए थे।

World Cup में दोहरा शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं Martin Guptill

वनडे प्रारूप में दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड दुनिया में चुनिंदा बल्लेबाजों के नाम ही है, लेकिन मार्टिन गप्टिल ने यह उपलब्धि विश्व कप (World Cup) में हासिल की थी। गप्टिल इस वैश्विक टूर्नामेंट में दोहरा शतक लगाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज हैं। उन्होंने 152 गेंदों पर दोहरा शतक पूरा किया था।

उनसे पहले वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल (Chris Gayle) ने ऐसा किया था और वह विश्व कप में दोहरा शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज थे। गेल ने भी गुप्टिल की तरह 2015 विश्व कप के दौरान यह उपलब्धि प्राप्त की थी।

केंद्रीय अनुबंध से बाहर हैं गुप्टिल :

मार्टिन गप्टिल न्यूजीलैंड क्रिकेट के केंद्रीय अनुबंध से 2022 से बाहर हैं। उन्होंने हालांकि, अभी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास नहीं लिया है, लेकिन उनके भारत में इस साल होने वाले वनडे विश्व कप खेलने की आशा नहीं है।