Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    World Cup 2023 Final: हर चेहरा उदास, जुबां खामोश! फाइनल हारने के बाद ऐसा था ड्रेसिंग रूम का माहौल, फिर आखिरी बार दिया गया ये अवॉर्ड

    By Priyanka JoshiEdited By: Priyanka Joshi
    Updated: Mon, 20 Nov 2023 12:41 PM (IST)

    World Cup 2023 Final भारतीय टीम के फाइनल मैच हारने के बाद ड्रेसिंग रूम में सभी खिलाड़ियों के चेहरे पर उदासी दिखी। इस दौरान मेडल सेरेमनी का भी आयोजन कि ...और पढ़ें

    World Cup 2023 Final Video: फाइनल मैच के बाद Virat Kohli को मिला बेस्ट फील्डर का मेडल
    World Cup 2023 Final Video: फाइनल मैच के बाद Virat Kohli को मिला बेस्ट फील्डर का मेडल

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। World Cup 2023 Final India Dressing Room Video: वनडे विश्व कप 2023 में भारतीय टीम का परफॉर्मेंस बेहद ही शानदार रहा। टीम इंडिया ने सेमीफाइनल तक सभी 10 मैचों में जीत हासिल की और अंक तालिका पर अजेय रहते हुए फाइनल का टिकट हासिल किया था, लेकिन खिताबी मैच में भारत को काफी गहरा जख्म ऑस्ट्रेलिया स मिला।

    ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टीम इंडिया को 6 विकेट से हराया और इस हार के बाद भारत के ड्रेसिंग रूम का माहौल काफी ज्यादा भावुक रहा। इस बीच बीसीसीआई (BCCI) ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें ड्रेसिंग रूम में फाइनल मैच (World Cup 2023 Final) के बाद बेस्ट फील्डर का अवॉर्ड के विजेता का एलान किया गया।

    World Cup 2023 Video: फाइनल मैच के बाद Virat Kohli को मिला बेस्ट फील्डर का मेडल

    दरअसल, भारतीय टीम (Indian Team) के फाइनल मैच (World Cup 2023 Final)  हारने के बाद ड्रेसिंग रूम में सभी खिलाड़ियों के चेहरे पर उदासी दिखी। इस दौरान मेडल सेरेमनी का भी आयोजन किया गया, जिसमें फील्डिंग कोच टी दिलीप ने विराट कोहली (Virat Kohli) को बेस्ट फील्डर का अवॉर्ड दिया।

    बता दें कि हर मैच के बाद ड्रेसिंग रूम में हुई इस सेरेमनी के दौरान खिलाड़ियों में काफी जोश से भरा माहौल देखने को मिला था, लेकिन फाइनल में हार की वजह से ड्रेसिंग रूप में सन्नाटा था। किंग कोहली के अवॉर्ड के बाद सभी खिलाड़ियों ने उन्हें बधाई दी। जडेजा ने किंग कोहली के गले में मेडल पहनाया और इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

    खबरें और भी