Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IND vs SL: Shreyas Iyer ने लगाया World Cup 2023 का सबसे लंबा सिक्स, बाल-बाल बचीं Rohit Sharma की वाइफ रितिका

    By Shubham MishraEdited By: Shubham Mishra
    Updated: Thu, 02 Nov 2023 06:01 PM (IST)

    वर्ल्ड कप 2023 में बल्ले से अब तक कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाने की भरपाई श्रेयस अय्यर ने श्रीलंका के खिलाफ कर दी है। वानखेड़े के मैदान पर अय्यर जमकर धमा ...और पढ़ें

    IND vs SL: श्रेयस अय्यर ने वर्ल्ड कप 2023 का सबसे लंबा छक्का जड़ा
    IND vs SL: श्रेयस अय्यर ने वर्ल्ड कप 2023 का सबसे लंबा छक्का जड़ा

    HighLights

    1. श्रेयस अय्यर ने जड़ा टूर्नामेंट का सबसे लंबा सिक्स
    2. अय्यर ने वर्ल्ड कप 2023 में ठोका दूसरा अर्धशतक

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। वर्ल्ड कप 2023 में बल्ले से अब तक कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाने की भरपाई श्रेयस अय्यर ने श्रीलंका के खिलाफ कर दी है। वानखेड़े के मैदान पर अय्यर जमकर धमाल मचा रहे हैं। अपने होम ग्राउंड पर अय्यर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए विश्व कप में अपना दूसरा अर्धशतक भी पूरा कर लिया है। श्रेयस ने अपनी पारी के दौरान टूर्नामेंट का सबसे लंबा सिक्स भी जड़ा दिया है। अय्यर के छक्के से रोहित शर्मा की वाइफ रितिका चोटिल होने से बाल-बाल बच गईं।

    अय्यर ने जड़ा सबसे लंबा सिक्स

    शुभमन गिल के पवेलियन लौटने के बाद क्रीज पर उतरे श्रेयस अय्यर शुरुआत से ही बेहतरीन लय में दिखाई दिए। अय्यर ने खुलकर अपने शॉट्स लगाए और तूफानी अंदाज में अपनी पारी का आगाज किया। अय्यर ने अपनी फिफ्टी पूरी करने के लिए महज 36 गेंदें लीं। भारतीय बल्लेबाज ने केएल राहुल के साथ अर्धशतकीय साझेदारी निभाई।

    अय्यर ने पारी के 41 ओवर में महेश तीक्षणा के खिलाफ टूर्नामेंट का सबसे लंबा सिक्स जड़ा। श्रेयस ने सामने की ओर 106 मीटर लंबा छक्का जमाया। अय्यर के सिक्स से स्टैंड में बैठीं रोहित शर्मा की वाइफ रितिका पूरी तरह से चौंक गईं और वह चोटिल होने से बाल-बाल बचीं।

    यह भी पढ़ें- IND vs SL: रोहित के होम ग्राउंड में Virat Kohli ने तोड़ा Sachin Tendulkar का बड़ा रिकॉर्ड, कुमार संगाकारा को भी छोड़ा पीछे

    शतक से चूके कोहली-गिल

    श्रेयस अय्यर से पहले विराट कोहली और शुभमन गिल ने बल्ले से खूब धमाल मचाया। रोहित शर्मा के सस्ते में आउट होने के बाद कोहली और गिल ने दूसरे विकेट के लिए 189 रन की शानदार साझेदारी निभाई। गिल ने 92 रन की तेज तर्रार पारी खेली, जबकि कोहली 88 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, दोनों ही बल्लेबाज अपने शतक से चूक गए।

    खबरें और भी

    सस्ते में पवेलियन लौटे रोहित

    श्रीलंका के खिलाफ रोहित शर्मा बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। हिटमैन ने अपनी पारी का आगाज जोरदार चौके के साथ किया, लेकिन अगली ही बॉल पर दिलशान मधुशंका ने हिटमैन को क्लीन बोल्ड करते हुए पवेलियन की राह दिखाई। रोहित मधुशंका की बेहतरीन गेंद के आगे चारों खाने चित हुए और सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हुए।