Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IND vs SL: वानखेड़े में दिखेगा King Kohli का 'विराट' अवतार, श्रीलंका के बॉलिंग अटैक से होगा खिलवाड़; आंकड़े दे रहे गवाही

    By Shubham MishraEdited By: Shubham Mishra
    Updated: Tue, 31 Oct 2023 05:39 PM (GMT+05:30)

    आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 में विराट कोहली ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से गदर काट रखा है। किंग कोहली टूर्नामेंट में एक शतक और तीन अर्धशतक जमा चुके हैं। विराट ...और पढ़ें

    Virat Kohli: विराट कोहली का रिकॉर्ड श्रीलंका के खिलाफ बेहद शानदार रहा है।
    Virat Kohli: विराट कोहली का रिकॉर्ड श्रीलंका के खिलाफ बेहद शानदार रहा है।

    HighLights

    1. विराट कोहली को श्रीलंका का बॉलिंग अटैक खूब रास आता है
    2. किंग कोहली का रिकॉर्ड वानखेड़े के मैदान पर भी शानदार रहा है
    3. वर्ल्ड कप 2023 में जमकर बोला है कोहली का बल्ला

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्लीVirat Kohli vs Sri Lanka: आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 में विराट कोहली ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से गदर काट रखा है। किंग कोहली टूर्नामेंट में एक शतक और तीन अर्धशतक जमा चुके हैं। विराट के बल्ले पर लगाम लगाना गेंदबाजों के लिए टेढ़ी खीर साबित हुआ है।

    जीत का सिक्सर लगा चुकी टीम इंडिया को अपने अगले मैच में श्रीलंका से भिड़ना है। कोहली इस मुकाबले में भी बल्ले से जमकर तबाही मचा सकते हैं। ऐसा हम नहीं, बल्कि श्रीलंका के खिलाफ विराट के कमाल के आंकड़े इस बात की गवाही दे रहे हैं।

    श्रीलंका के खिलाफ बेमिसाल कोहली का रिकॉर्ड

    विराट कोहली को वनडे क्रिकेट में श्रीलंका का बॉलिंग अटैक खूब रास आता है। कोहली श्रीलंका के खिलाफ हाथ में बल्ला थामकर अब तक कुल 52 मैचों में मैदान पर उतरे हैं। इस दौरान खेली 50 पारियों में विराट ने 62.65 की बेमिसाल औसत से 2506 रन बनाए हैं। विराट श्रीलंकाई बॉलिंग अटैक के खिलाफ 10 शतक और 11 अर्धशतक जमा चुके हैं।

    रास आता है कोहली को वानखेड़े का मैदान

    श्रीलंका के गेंदबाजी अटैक के साथ-साथ विराट कोहली को वानखेड़े का मैदान भी खूब रास आता है। किंग कोहली ने एकदिवसीय क्रिकेट में इस मैदान पर अब तक कुल 6 मैच खेले हैं और इस दौरान उनके बल्ले से 53.80 की औसत से 269 रन निकले हैं। विराट वानखेड़े में एक शतक भी जमा चुके हैं। फेवरेट मैदान और पसंदीदा विपक्षी टीम को देखते हुए कोहली के बल्ले से गुरुवार की शाम एक और बड़ी पारी देखने को मिल सकती है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ेंIND vs SL: Hardik Pandya करेंगे कमबैक? Siraj पर गिर सकती है गाज; श्रीलंका के खिलाफ ऐसी होगी Team India की Playing 11

    वर्ल्ड कप में बोला है विराट का बल्ला

    विराट कोहली का बल्ला आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 में जमकर बोल रहा है। किंग कोहली इस मेगा इवेंट में अब तक खेले छह मैचों में जबरदस्त फॉर्म में दिखाई दिए हैं। विराट ने टूर्नामेंट का आगाज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 85 रन की शानदार पारी खेलकर किया था। इसके बाद अफगानिस्तान के खिलाफ भी विराट ने अर्धशतक जमाया था। बांग्लादेश के खिलाफ कोहली के बल्ले से शतकीय पारी निकली थी, जबकि न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की भी खूब धुनाई करते हुए विराट ने 95 रन की दमदार पारी खेली थी। कोहली छह मैचों में 354 रन बना चुके हैं।