Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    World Cup 2023 Points Table: ऐतिहासिक जीत से Australia की हुई बल्ले-बल्ले, इंग्लैंड-बांग्लादेश को भी पहुंचा फायदा

    By Shubham MishraEdited By: Shubham Mishra
    Updated: Wed, 25 Oct 2023 09:21 PM (GMT+05:30)

    आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के 24वें मैच में ऑस्ट्रेलिया ने नीदरलैंड्स को 309 रन से रौंदा। कंगारू टीम के गेंदबाजों के आगे नीदरलैंड्स का बैटिंग ऑर्डर ताश के ...और पढ़ें

    World Cup Points Table: ऑस्ट्रेलिया ने धमाकेदार जीत से बड़ी छलांग लगाई है।
    World Cup Points Table: ऑस्ट्रेलिया ने धमाकेदार जीत से बड़ी छलांग लगाई है।

    HighLights

    1. ऑस्ट्रेलिया ने नीदरलैंड्स को 309 रन से हराया
    2. नीदरलैंड्स की पूरी टीम 90 रन बनाकर ऑलआउट हुई
    3. ऑस्ट्रेलिया की जीत से हुआ प्वाइंट्स टेबल में बड़ा फेरबदल

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Points table world cup 2023: आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के 24वें मैच में ऑस्ट्रेलिया ने नीदरलैंड्स को 309 रन से रौंदा। कंगारू टीम के गेंदबाजों के आगे नीदरलैंड्स का बैटिंग ऑर्डर ताश के पत्तों की तरह बिखर गया और पूरी टीम महज 90 रन बनाकर ढेर हो गई। ऑस्ट्रेलिया ने विश्व कप इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज करते हुए प्वाइंट्स टेबल में भी बड़ा फेरबदल कर डाला है।

    ऑस्ट्रेलिया की जीत से टेबल में बड़ा फेरबदल

    कंगारू टीम ने नीदरलैंड्स को बुरी तरह से रौंदने के बाद वर्ल्ड कप 2023 की प्वाइंट्स टेबल में खुद को बेहतर स्थिति में ला खड़ा किया है। ऑस्ट्रेलिया जीत के बाद भी टेबल में चौथे नंबर पर काबिज है, पर टीम के नेट रनरेट में काफी सुधार हो गया है। पाकिस्तान की टीम पांचवें स्थान पर मौजूद है। न्यूजीलैंड 5 मैचों में चार जीत के साथ तीसरे नंबर पर काबिज है।

    इंग्लैंड को पहुंचा फायदा

    नीदरलैंड्स की हार से डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड को भी फायदा पहुंचा है। इंग्लिश टीम अब प्वाइंट्स टेबल में आठवें नंबर पर आ गई है। वहीं, बांग्लादेश 9वें स्थान पर पहुंच गई है। ऑस्ट्रेलिया से हारने के बाद अब नीदरलैंड्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर आ गई है। भारतीय टीम टॉप पोजिशन पर बरकरार है, तो दूसरे स्थान पर साउथ अफ्रीका का कब्जा है।

    यह भी पढ़ेंICC Rankings: Virat Kohli को मिला धांसू बैटिंग का बंपर इनाम, वॉर्नर-डिकॉक ने लगाई लंबी छलांग; Babar Azam की बादशाहत बरकरार

    ऑस्ट्रेलिया की बड़ी जीत

    टॉस जीतने के बाद बैटिंग करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 399 रन स्कोर बोर्ड पर लगाए। टीम की ओर से ग्लेन मैक्सवेल ने वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे तेज शतक जमाते हुए 44 गेंदों पर 106 रन की तूफानी पारी खेली। वहीं, डेविड वॉर्नर ने 104 रन कूटे, तो स्टीव स्मिथ ने भी अर्धशतक जमाया। 400 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए नीदरलैंड्स की पूरी टीम महज 90 रन पर ऑलआउट हो गई। एडम जम्पा ने कहर बरपाते हुए चार विकेट झटके।

    खबरें और भी