Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    World Cup 2023 Points Table: कोई नहीं है टक्कर में! भारत ने मजबूत टीम साउथ अफ्रीका को चटाई धूल, प्वाइंट्स टेबल का ये है ताजा हाल

    By Priyanka JoshiEdited By: Priyanka Joshi
    Updated: Sun, 05 Nov 2023 10:27 PM (GMT+05:30)

    Team India World Cup 2023 Points table। आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम का प्रदर्शन लाजवाब हैं। टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में ...और पढ़ें

    World Cup 2023 Points Table: जानिए भारत की जीत के बाद प्वाइंट्स टेबल का हाल
    World Cup 2023 Points Table: जानिए भारत की जीत के बाद प्वाइंट्स टेबल का हाल

    नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। Team India World Cup 2023 Points table। आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 37वां मैच भारत और साउथ अफ्रीका के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला गया। इस एकतरफा मैच में भारत ने 243 रन से जीत हासिल कर इस विश्व कप की लगातार आठवीं जीत दर्ज की।

    इस जीत के साथ ही भारतीय टीम विश्व कप 2023 की प्वाइंट्स टेबल के नंबर 1 स्थान पर 16 अंक के साथ मौजूद हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली ने 49वां शतक जड़ा और उनकी पारी के दम पर भारत ने 326 रन बनाए। इसके जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 27.1 ओवर में 83 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

    रवींद्र जडेजा ने मैच में साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजों को ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिकने दिया। जडेजा ने सबसे ज्यादा 5 विकेट झटके और मोहम्मद शमी और कुलदीप यादव को 2-2 सफलता मिली।

    टीम इंडिया ने 20 साल बाद किसी विश्व कप में लगातार आठवीं जीत दर्ज की। इससे पहले भारत ने यह कमाल साल 2003 विश्व कप में किया था। ऐसे में ऐतिहासिक जीत के बाद विश्व कप 2023 की प्वाइंट्स टेबल का क्या है ताजा हाल आइए जानते हैं इस आर्टिकल के जरिए।

    World Cup 2023 Points Table: जानिए भारत की जीत के बाद प्वाइंट्स टेबल का हाल

    • दरअसल, विश्व कप 2023 की प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर भारत की टीम 16 अंक के साथ मौजूद हैं। टीम इंडिया ने विश्व कप 2023 की लगातार आठवीं जीत दर्ज की।
    • दूसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका की टीम है, जिन्होंने अभी तक 8 मैच खेलते हुए 2 मैचों में हार का सामना कर लिया है। वह 12 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद हैं।
    • तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलियाई टीम, जिन्होंने अभी तक खेले गए 7 मैचों में से 5 में जीत हासिल की है। वह 10 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में नंबर-3 पर मौजूद है।

    खबरें और भी

    • नंबर 4 पर न्यूजीलैंड की टीम है, जिन्होंने शुरुआती 4 मैचों में जीत हासिल की, लेकिन इसके बाद 4 मैचों में हार भी झेली। वह अब 8 अंक से साथ इस स्थान पर विराजमान है।
    • नंबर 5 पर पाकिस्तान की टीम है, जिन्होंने 8 मैचों में से 4 मैच जीतकर 8 अंक और +0.036 की नेट रन रेट हासिल किया है।
    • नंबर 6 पर अफगानिस्तान की टीम, जिनके पास भी 8 अंक हैं, लेकिन उनका नेट रन रेट पाकिस्तान से कम है।
    • नंबर 7 पर श्रीलंका की टीम, जिन्होंने 2 मैचों में हार और 5 मैचों में जीत हासिल की है।
    • नंबर 8 पर नीदरलैंड्स, नंबर 9 पर बांग्लादेश और नंबर-10 पर इंग्लैंड की टीम है। बांग्लादेश और इंग्लैंड की टीम विश्व कप 2023 से बाहर हो चुकी है।