Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    SA vs SL: Aiden Markram ने जड़ी World cup इतिहास की सबसे तेज सेंचुरी, एक झटके में कई रिकॉर्ड्स हुए धराशायी

    By Shubham MishraEdited By: Shubham Mishra
    Updated: Sat, 07 Oct 2023 06:13 PM (IST)

    साउथ अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज एडम मार्करम ने दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में बल्ले से बड़ा धमाका किया है। मार्करम ने तूफानी अंदाज में बल्ले ...और पढ़ें

    Aiden Markram: एडम मार्करम ने वर्ल्ड कप की सबसे तेज सेंचुरी ठोक दी है।
    Aiden Markram: एडम मार्करम ने वर्ल्ड कप की सबसे तेज सेंचुरी ठोक दी है।

    HighLights

    1. एडम मार्करम ने महज 49 गेंदों में जड़ा शतक।
    2. मार्करम ने तूफानी शतक के साथ तोड़े कई बड़े रिकॉर्ड्स।
    3. वर्ल्ड कप में सबसे तेज सेंचुरी जमाने वाले बल्लेबाज बने मार्करम।

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Fastest century in World Cup: साउथ अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज एडम मार्करम ने दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में बल्ले से बड़ा धमाका किया है। मार्करम ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए वर्ल्ड कप के इतिहास की सबसे तेज सेंचुरी जड़ डाली है। मार्करम ने श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे टूर्नामेंट के चौथे मैच में महज 49 गेंदों पर शतक ठोकते हुए कई बड़े रिकॉर्ड्स को चकनाचूर कर दिया है।

    मार्करम का तूफानी शतक

    क्विंटन डिकॉक के आउट होने के बाद क्रीज पर उतरे एडम मार्करम शुरुआत से ही बेहतरीन लय में दिखाई दिए। मार्करम ने श्रीलंका के गेंदबाजी अटैक से जमकर खिलवाड़ किया। साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज ने महज 35 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। हालांकि, फिफ्टी जमाने के बाद मार्करम ने अपना असली विकराल रूप धारण किया और अगली 14 गेंदों पर पचास रन कूट डाले। मार्करम ने अपनी सेंचुरी पूरी करने के लिए महज 49 गेंदों का सामना किया।

    यह भी पढ़ेंIND vs AUS: चेन्नई में बल्लेबाजों का होगा बोलबाला या गेंदबाज लूटेंगे महफिल, आंकड़ों के जरिए समझिए पिच का हाल

    वर्ल्ड कप का सबसे तेज शतक

    एडम मार्करम ने 50 ओवर के विश्व कप में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड अब अपने नाम कर लिया है। मार्करम ने सिर्फ 49 गेंदों पर सेंचुरी जमाई और केविन ओ ब्रयान के 12 साल पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त किया। साउथ अफ्रीका की ओर से वनडे में मार्करम ने तीसरा सबसे तेज शतक भी ठोका है। मार्करम ने 54 गेंदों पर 106 रन की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 13 चौके और दो छक्के जमाए।