Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    World Cup 2023 के लिए श्रीलंका टीम का एलान, दो प्रमुख तेज गेंदबाज की वापसी तो यह स्टार खिलाड़ी हुआ बाहर

    By Priyanka JoshiEdited By: Priyanka Joshi
    Updated: Tue, 26 Sep 2023 06:06 PM (GMT+05:30)

    वनडे विश्व कप 2023 के आगाज में अब 8 दिन का समय बाकी रहता है। इस मेगा इवेंट के लिए हाल ही में श्रीलंका क्रिकेट टीम का एलान हो गया है। भारत में खेले जान ...और पढ़ें

    World Cup 2023 के लिए श्रीलंका टीम का एलान, दो प्रमुख तेज गेंदबाज की वापसी तो यह स्टार खिलाड़ी हुआ बाहर
    World Cup 2023 के लिए श्रीलंका टीम का एलान, दो प्रमुख तेज गेंदबाज की वापसी तो यह स्टार खिलाड़ी हुआ बाहर

    HighLights

    1. वनडे विश्व कप 2023 के आगाज में महज 8 दिन का समय बाकी
    2. वनडे विश्व कप के लिए श्रीलंका क्रिकेट टीम का एलान
    3. वानिंदु हरसंगा हुए बाहर तो दो प्रमुख गेंदबाजों की हुई वापसी

    नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। Sri Lanka Announced World Cup Squad ahead of ICC ODI World Cup 2023: वनडे विश्व कप 2023 के आगाज में अब 8 दिन का समय बाकी रहता है। इस मेगा इवेंट के लिए हाल ही में श्रीलंका क्रिकेट टीम का एलान हो गया है। भारत में खेले जाने वाले विश्व कप की शुरुआत 5 अक्टूबर से होनी है, जिसमें श्रीलंका टीम अपना पहला मैच 7 अक्टूबर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलेगी।

    चोटिल खिलाड़ियों की परेशानी के बाद श्रीलंका टीम (Sri Lanka Cricket Team) ने 15 सदस्यीय वाली टीम का एलान कर दिया। दसुन शनाका को टीम की कमान सौंपी गई है, जबकि कुसल मेंडिस को उप-कप्तान की जिम्मेदारी दी गई।

    चोट की वजह से लेग स्पिनर वानिंदु हसरंगा (Wanindu Hasaranga) टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं, जिसकी वजह से ही विश्व कप की टीम का एलान देरी से किया गया। इसके अलावा दो प्रमुख तेज गेंदबाजों की टीम में वापसी हुई है, जिससे टीम को विश्व कप के लिए थोड़ी मजबूती जरूर मिलेगी। आइए जानते हैं वनडे विश्व कप के लिए श्रीलंका का स्क्वॉड कैसा है।

    Cricket World Cup 2023 के लिए Sri Lanka टीम का हुआ एलान

    दरअसल, विश्व कप 2023 के लिए श्रीलंका क्रिकेट टीम (Sri Lanka Cricket Team) की घोषणा हो गई है। स्टार वानिंदु हसरंगा हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते टूर्नामेंट से बाहर होना टीम के लिए बड़ा झटका है, क्योंकि वह टीम के लिए काफी समय से शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। चोटिल होने के चलते वह एशिया कप भी नहीं खेल पाए थे। ऐसे में हसरंगा की कमी टीम को विश्व कप में जरूर खलेगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें:

    IND vs AUS: Shubman Gill ने Rohit Sharma की दिल खोलकर की तारीफ, बताया क्यों हिट हैं 'हिटमैन' की कप्तानी?

    इसके साथ ही बता दें कि श्रीलंका टीम के तेज गेंदबाज दुष्मंथा चमीरा अपने कंधे की चोट से उबरने में विफल रहे हैं और इस वजह से वह भी वनडे विश्व कप टीम से बाहर हो गए हैं।

    इन दो प्रमुख तेज गेंदबाजों की हुई टीम में वापसी

    दूसरी ओर, एशिया कप से चूकने के बाद दिलशान मदुशंका और लाहिरू कुमारा दोनों की टीम में वापसी हो गई है।

    बता दें कि मदुशंका एशिया कप से पहले एक अभ्यास खेल के दौरान मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या के चलते टूर्नामेंट मिस कर बैठे थे, जबकि लाहिरू कुमारा बार-बार होने वाली मांसपेशियों में खिंचाव के कारण क्रिकेट खेलने से चूक गए थे। इन दोनों को अब पूरी तरह फिट होने के बाद वनडे विश्व कप के लिए श्रीलंकाई टीम में जगह मिल गई है।

    वर्ल्ड कप 2023 के लिए श्रीलंकाई टीम

    दासुन शनाका (कप्तान), कुसल मेंडिस (उपकप्तान), कुसल परेरा, पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असालंका, धनंजय डी सिल्वा, दुशन हेमंथ, महीश तीक्षणा, दुनिथ वेलालगे, कसुन रजिथा, मथीश पथिराना, लहिरु कुमारा और दिलशान मदुशंक।

    रिजर्व प्लयेर: चमिका करुणारत्ने