Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    World Cup 2023: विराट का 'चलेया डांस', शुभमन-सारा का स्टेडियम रोमांस; वर्ल्ड कप में VIRAL हुए ये मोमेंट्स

    By Piyush KumarEdited By: Piyush Kumar
    Updated: Fri, 17 Nov 2023 07:00 AM (IST)

    World Cup 2023 Viral Moments सोशल मीडिया से लेकर चौंक-चौराहे तक भारत में हर तरफ इस वर्ल्ड कप 2023 को एक त्योहार के तरह मनाया गया। इस टूर्नामेंट के कई ...और पढ़ें

    World Cup 2023 Viral Moments: इस टूर्नामेंट में सोशल मीडिया पर वायरल हुए यादार मोमेंट्स पर एक नजर।(फोटो: सोश मीडिया)
    World Cup 2023 Viral Moments: इस टूर्नामेंट में सोशल मीडिया पर वायरल हुए यादार मोमेंट्स पर एक नजर।(फोटो: सोश मीडिया)

    HighLights

    1. डेविड वॉर्नर ने 'पुष्पा' स्टाइल में मनाया शतक का जश्न
    2. सारा और शुभमन गिल की दोस्ती की खूब हुई चर्चा
    3. विराट कोहली के डांस ने लूटा महफिल

    जेएनएन, नई दिल्ली। World Cup 2023 Viral Moments। वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को खेला जाएगा। भारत की अगुवाई में इस टूर्नामेंट में कई शानदार मैच हुए, जिसे हमेशा याद रखा जाएगा। भारत के दर्शकों ने भी इस टूर्नामेंट का खूब आनंद उठाया।

    सोशल मीडिया से लेकर चौंक-चौराहे तक, भारत में हर तरफ इस टूर्नामेंट को एक त्योहार के तरह मनाया गया। इस टूर्नामेंट के कई ऐसे शानदार मोमेंट्स सोशल मीडिया पर वायरल हुए। आइए कुछ ऐसे वायरल मोमेंट्स को याद करें।

    'डेविड वॉर्नर इन पुष्पा स्टाइल'

     

    पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया (Pak vs Aus) के बीच आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड 2023 के दौरान मैच खेला गया। बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेल गए इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने शानदार शतक जड़ दिया। शतक जड़ने के बाद उन्होंने 'पुष्पा' स्टाइल में जश्न मनाया। उन्होंने साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की सुपरहिट फिल्म 'पुष्पा' के आइकॉन स्टाइल में जश्न मनाया है।

    जव विराट ने मैदान में लगाए ठुमके 

    यह टूर्नामेंट विराट कोहली (Virat Kohli) के लिया शानदार गुजरा है। इस टूर्नामेंट में उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 49 वां शतक जड़कर पूर्व भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मुकाबले में पहले पारी के दौरान विराट कोहली ने शानदार शतक जड़ा। इसके बाद दूसरी पारी के दौरान यानी टीम इंडिया की गेंदबाजी के दौरान विराट कोहली की एनर्जी कमाल की थी।

    दरअसल, मैच के दौरान फील्डिंग करते हुए कुछ डांस मूव्स भी फैंस को दिखाए। विराट ने अपनी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) की फिल्म ;बैंड बाजा बारात' के मशहूर गाने 'ऐंवई-ऐंवई लुट गया' पर डांस किया, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हुआ। 

    खबरें और भी

    इसके अलावा विराट कोहली ईडन गार्डन्‍स के मैदान में शाहरुख खान की फिल्‍म जवान का गाना 'चलेया' बजा और विराट कोहली पर कैमरा गया। तब नजर आया कि विराट कोहली इस गाने को गुनगुना रहे हैं और साथ ही उन्‍होंने शाहरुख खान के डांस मूव्‍स भी कर डाले।

    View this post on Instagram

    A post shared by ICC (@icc)

    शुभमन के लिए चेयर्स करती नजर आईं सारा

    सोशल मीडिया पर भारत के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल और सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर के रिलेशन की बातें खूब होती है। इस टूर्नामेंट में कई ऐसे मौके आए जब सारा तेंदुलकर को शुभमन के बल्लेबाजी के दौरान तालियां बजाती नजर आईं।

    न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में भी जब शुभमन शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे तो सारा तेंदुलकर तालियां बजा रही थीं। ये मोमेट कैमरे में कैप्चर हो गई, जिसके बाद सोशल मीडिया दोनों को लेकर खूब चर्चा हुई।

    जब इन सितारों ने बजाए विराट के लिए तालियां

    न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में विराट कोहली ने अपना 50वां वनडे शतक पूरा किया। इस ऐतिहासिक लम्हे को देखने के लिए वानखेड़े स्टेडियम में स्टार फुटबॉलर डेविड बेकहम से लेकर बॉलीवुड सितारे कियारा आडवाणी, सिद्धार्थ मल्होत्रा, जॉन अब्राहम और रणबीर कपूर मौजूद थे। जब विराट ने शतक जड़ा तो कियारा, बेकहम और सिद्धार्थ खड़े होकर विराट के लिए तालियां बजा रहे थे।

    यह भी पढ़ें: IND vs SA: Virat Kohli पर चढ़ा 'Jawan' का बुखार, बीच मैदान Shah Rukh khan के गाने 'चलेया' पर किया डांस, फैंस लट्टू