Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    World Cup 2027 के क्वालीफायर मैचों की डेट आई सामने, विश्व कप में सीधे क्वालीफाई नहीं कर पाएगी वेस्टइंडीज?

    Updated: Wed, 05 Aug 2026 06:29 PM (IST)

    आईसीसी वर्ल्ड कप 2027 के क्वालीफायर मैचों की तारीखें सामने आ गई हैं, जो अगले साल 22 फरवरी से 23 मार्च तक खेले जाएंगे। वेस्टइंडीज पर सीधे विश्व कप में ...और पढ़ें

    वेस्टइंडीज क्रिके टीम (फोटो: विंडीज क्रिकेट)

    वेस्टइंडीज क्रिके टीम (फोटो: विंडीज क्रिकेट)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईसीसी वर्ल्ड कप 2027 में 14 टीमें हिस्सा लेंगी। इसके लिए आईसीसी वनडे रैंकिंग की टॉप-8 टीम विश्व कप के लिए सीधे क्वालीफाई कर लेंगी। विश्व कप तीन देशों में खेला जाएगा, जिसमें साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया शामिल हैं। अफ्रीका और जिम्बाब्वे मेजबान होने के नाते सीधे क्वालीफाई कर जाएंगे।

    विश्व कप के लिए बाकी 4 टीमों का फैसला क्वालीफायर के जरिए होगा। इस क्वालीफायर मुकाबलों के लिए डेट को लेकर बड़ी जानकारी सामने आ रही है। नामीबिया भी होस्ट कंट्री है लेकिन उन्हें क्वालीफाइंग राउंड खेलना होगा। इसमें कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी। 1975 और 1979 की वर्ल्ड चैंपियन वेस्टइंडीज पर भी क्वालीफाइंग राउंड खेलने का खतरा मंडरा रहा है।

    वर्ल्ड कप 2027 के क्वालीफायर की डेट आई सामने

    क्रिकइंफो की एक रिपोर्ट के मुताबिक वर्ल्ड कप 2027 के लिए क्वालीफायर मुकाबले अगले साल 22 फरवरी से 23 मार्च तक खेला जाएगा। इसमें 10 टीमें हिस्सा लेंगी। टॉप-4 टीमें वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई करेंगी। क्वालीफायर जीतने वाली टीम सीधे ग्रुप स्टेज में जगह बना लेगी। दूसरे, तीसरे और चौथे नंबर पर रहने वाली टीम टूर्नामेंट के शुरुआत में शिरकत करेगी, जहां सुपर सीरीज खेली जाएगी।

    विश्व कप 2027 4 अक्टूबर से 21 नवंबर तक खेला जाना है। इस बार के विश्व कप का फॉर्मेट बिल्कुल नया है। पहले सुपर सीरीज खेली जाएगी, जो 3 टीमों के बीच होगी। टॉप पर रहने वाली टीम ग्रुप स्टेज में जाएगा, जहां से 12 टीमों को दो ग्रुप में बांट दिया जाएगा। ग्रुप स्टेज समाप्त होने के बाद राउंडर रॉबिन फॉर्मेट होगा, जिसमें सात टीमें होंगी। वे एक-दूसरे के खिलाफ एक-एक मुकाबला खेलेंगे।

    खबरें और भी

    वेस्टइंडीज पर बाहर होने का खतरा

    वेस्टइंडीज की टीम के ऊपर भी रैंकिंग के आधार पर क्वालीफाई करने का खतरा मंडरा रहा है। विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने का कट-ऑफ टाइम 30 सितंबर है। इससे पहले विंडीज को भारत के खिलाफ दो वनडे मैच खेलने हैं। अगर उन्हें टॉप-8 में पहुंचना है, तो सीरीज के पहले दो मैच हर हाल में जीतने होंगे। इसके अलावा अफगानिस्तान और आयरलैंड की सीरीज भी काफी अहम होगी।

    अगर आयरलैंड की टीम अफगानिस्तान के खिलाफ 5 मैचों की वनडे सीरीज को 4-1 या 5-0 से अपने नाम करता है, तो विंडीज आठवें स्थान पर पहुंच सकती है। अगर अफगानिस्तान, जो कि आठवें नंबर पर है, सीरीज में जीत हासिल करता है, तो वेस्टइंडीज को क्वालीफाइंग राउंडर खेलना होगा।

    यह भी पढ़ें- 'आप पहले पानी पिलाओ', वैभव सूर्यवंशी के साथ गौतम गंभीर के बर्ताव को लेकर भड़का पूर्व भारतीय दिग्गज

    यह भी पढ़ें- विराट कोहली, धोनी या रोहित शर्मा? मोहम्मद शमी ने चुना अपना फेवरेट कप्तान, कप्तानी के तरीकों को लेकर किया बड़ा खुलासा