Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    WPL 2024 Points Table: दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई को रौंदकर अपना हिसाब किया चुकता, प्वाइंट्स टेबल का ये है ताजा हाल

    Updated: Wed, 06 Mar 2024 09:25 AM (IST)

    मेग लेनिंग की अगुआई वाली दिल्ली कैपिटल्स ने वुमेंस प्रीमियर लीग 2024 के 12वें मैच में मुंबई इंडियंस को हराकर टूर्नामेंट की चौथी जीत हासिल की। इस जीत क ...और पढ़ें

    WPL Points Table: प्वाइंट्स टेबल में मुंबई इंडियंस टॉप पर विराजमान
    WPL Points Table: प्वाइंट्स टेबल में मुंबई इंडियंस टॉप पर विराजमान

    HighLights

    1. WPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 29 रन से हराया
    2. WPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स जीत के साथ ही प्वाइंट्स टेबल पर टॉप पर
    3. WPL 2024: मुंबई इंडियंस प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर पहुंची

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। मेग लेनिंग की अगुआई वाली दिल्ली कैपिटल्स ने वुमेंस प्रीमियर लीग 2024 के 12वें मैच में मुंबई इंडियंस को हराकर टूर्नामेंट की चौथी जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही दिल्ली कैपिटल्स प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर ही विराजमान है। इस जीत के साथ ही दिल्ली कैपिटल्स के 8 अंक हो गए है और +1.301 नेट रन रेट के अनुसार नंबर-1 का ताज दिल्ली टीम के पास है।

    एमआई की टीम को हार के बाद भारी नुकसान हुआ। हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली मुंबई इंडियंस की टीम एक स्थान नीचे खिसककर तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। मुंबई टीम के पास 6 अंक है, लेकिन बेहतर नेट रन रेट की वजह से आरसीबी टीम दूसरे पायदान पर मौजूद हैं।

    WPL Points Table: प्वाइंट्स टेबल में मुंबई इंडियंस टॉप पर विराजमान

    दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को WPL 2024 के 12वें मैच में 29 रन से हराया। महिला प्रीमियर लीग 2024 के प्वाइंट्स टेबल में दिल्ली कैपिटल्स पहले स्थान पर है। दिल्ली कैपिटल्स ने अभी तक 5 मैच खेलते हुए 4 मुकाबलों में जीत, जबकि सिर्फ एक मैच में हार का सामना किया है।

    दिल्ली की टीम ने पिछले चारों मुकाबलों में जीत हासिल की है, जबकि मुंबई इंडियंस ने दिल्ली से पहले आरसीबी के खिलाफ 7 विकेट से जीत दर्ज की थी। गुजरात जायंट्स ही अभी तक टूर्नामेंट में एकमात्र ऐसी टीम है जो प्वाइंट्स टेबल में अपना खाता नहीं खोल पाई। गुजरात जायंट्स ने अभी तक खेले गए अपने 4 मुकाबलों में हार का सामना किया है। गुजरात की टीम बिना किसी प्वाइंट्स के -1.804 के खराब नेट रन रेट के साथ आखिरी पायदान पर मौजूद हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: WPL 2024: Shabnim Ismail ने डाली WPL इतिहास की सबसे तेज गेंद, रफ्तार जानकर चौंक गए सभी

    यहां देखें प्वाइंट्स टेबल का ताजा हाल

    टीम मैच जीत हार टाई नो रिजल्ट अंक नेट रन रेट
    दिल्ली कैपिटल्स  5 4 1 0 0 8 +1.301
    आरसीबी 5 3 2 0 0 6 +0.242
    मुंबई इंडियंस 5 3 2 0 0 6 +0.018
    यूपी वॉरियर्स 5 2 3 0 0 4 -0.073
    गुजरात जायंट्स 4 0 4 0 0 0 -1.804