WPL 2026: कब से हो रही डब्ल्यूपीएल की शुरुआत? टीम-कप्तानों से लेकर पूरी डिटेल्स यहां पढ़िए
महिला प्रीमियर लीग 2026 (WPL 2026) का चौथा सीजन 9 जनवरी से शुरू होगा, जिसमें पांच टीमें 28 दिनों में 22 मैच खेलेंगी। भारतीय महिला टीम के वनडे विश्व कप ...और पढ़ें

WPL 2026: कब से हो रही डब्ल्यूपीएल की शुरुआत?
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। महिला प्रीमियर लीग के चौथे सीजन का आगाज 9 जनवरी 2026 से होने जा रहा है। पिछले साल भारतीय महिला टीम के वनडे विश्व कप का खिताब जीतने के बाद इस बार का डब्ल्यूपीएल कई मायने में खास है। सभी पांच टीम ने आगामी डब्ल्यूपीएल 2026 के लिए अपनी टीम में कई नई खिलाड़ियों को मौका दिया है, जिन्हें नई दिल्ली में आयोजित हुई डब्ल्यूपीएल 2026 मेगा ऑक्शन में खरीदा गया। ऐसे में जानते हैं डब्ल्यूपीएल 2026 को लेकर पूरी डिटेल्स।
WPL 2026 full details-
दरअसल, डब्ल्यूपीएल 2026 में 5 टीमों के बीच 28 दिनों तक ये टूर्नामेंट खेला जाएगा, जिसमें कुल 22 मैच खेले जाएंगे। वडोदरा में 3 फरवरी को एलिमिनेटर और 5 फरवरी को फाइनल होगा। 2 वेन्यू पर मुकाबले होंगे। नए सीजन से पहले 5 में से 2 टीमों ने अपने कप्तान बदल लिए।
विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 में भाग लेने वाली टीमें
- मुंबई इंडियंस (MI)
- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)
- दिल्ली कैपिटल्स (DC)
- यूपी वॉरियर्ज (UPW)
- गुजरात जायंट्स (GG)
वेन्यू और टाइमिंग (WPL 2026 Venues & Timings)
इस साल के मैच दो प्रमुख शहरों में खेले जाएंगे, DY पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई (शुरुआती 11 मैच)
BCA स्टेडियम, वडोदरा (बाकी मैच और फाइनल)
मैच का समय:दोपहर के मैच: 03:30 PM और शाम के मैच: 07:30 PM
WPL 2026 के कप्तानों की लिस्ट
- हरमनप्रीत कौर: मुंबई इंडियंस
- स्मृति मंधाना: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
- जेमिमा रोड्रिग्स: दिल्ली कैपिटल्स (मेग लैनिंग की जगह)
- मेग लैनिंग: यूपी वॉरियर्ज (दिल्ली से यूपी में शामिल हुईं)
- एशले गार्डनर: गुजरात जायंट्स
WPL 2026 टीमों के फुल स्क्वॉड (Updated Squads)
MI- मुंबई इंडियंस: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), नैट साइवर-ब्रंट, हेले मैथ्यूज, अमनजोत कौर, जी. कमलिनी, अमेलिया केर, शबनीम इस्माइल, संस्कृति गुप्ता, सजना सजीवन, राहिला फिरदौस, निकोला केरी, पूनम खेमनार, त्रिवेणी वशिष्ठ, नल्ला रेड्डी, सैका इशाक, मिल्ली इलिंगवर्थ
खबरें और भी
RCB- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: स्मृति मंधाना (कप्तान), ऋचा घोष, श्रेयंका पाटिल, जॉर्जिया वोल, नादिन डी क्लर्क, राधा यादव, लॉरेन बेल, लिन्से स्मिथ, प्रेमा रावत, अरुंधति रेड्डी, पूजा वस्त्राकर, ग्रेस हैरिस, गौतमी नाइक, प्रथ्योषा कुमार, डी. हेमलता, सयाली सतघरे
DC- दिल्ली कैपिटल्स: जेमिमाह रोड्रिग्स (कप्तान), शैफाली वर्मा, मार्जियन कप्प, निकी प्रसाद, लौरा वोल्वार्ड्ट, चिनेले हेनरी, श्री चरणी, स्नेह राणा, लिजेल ली, दीया यादव, तानिया भाटिया, ममता मादीवाला, नंदनी शर्मा, लुसी हैमिल्टन, मिन्नू मणि, अलाना किंग
GG- गुजरात जायंट्स: एशले गार्डनर (कप्तान), बेथ मूनी, सोफी डिवाइन, रेणुका सिंह ठाकुर, भारती फुलमाली, तितास साधु, काशी गौतम, कनिका आहूजा, तनुजा कंवर, जॉर्जिया वेयरहैम, अनुष्का शर्मा, हैप्पी कुमारी, किम गार्थ, यास्तिका भाटिया, शिवानी सिंह, डैनी व्याट-हॉज, राजेश्वरी गायकवाड़, आयुषी सोनी
UP Warriors-यूपी वारियर्स: मेग लैनिंग (कप्तान), श्वेता सहरावत, दीप्ति शर्मा, सोफी एक्लेस्टोन, फोएबे लिचफील्ड, किरण नवगिरे, हरलीन देयोल, क्रांति गौड़, आशा शोभना, डिआंड्रा डॉटिन, शिखा पांडे, शिप्रा गिरी, सिमरन शेख, क्लो ट्रायॉन, सुमन मीना, जी त्रिशा, प्रतिका रावल, चार्ली नॉट
WPL 2026: कितने डबल हेडर मैच खेले जाएंगे?
इस बार डब्ल्यूपीएल में दो डबल हेडर मैच खेले जाएंगे यानी एक दिन में दो मैच। पहला डबल हेडर 10 जनवरी और दूसरा 17 जनवरी को खेला जाएगा।
WPL 2026 Live Streaming और TV Channel की डिटेल्स
डब्ल्यूपीएल 2026 के मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग फैंस जियो हॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं और टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।
किस फॉर्मेट में खेला जाएगा?
WPL 2026 का सीजन भी हर बार की तरह लीग फॉर्मेट में खेला जाएगा। पांचों टीमें एक-दूसरे के खिलाफ 2-2 मैच खेलेंगी। यानी एक टीम टूर्नामेंट में 8 मैच खेलेगी। लीग स्टेज खत्म होने के बाद अंक तालिका के टॉप पर रहने वाली टीम सीधे फाइनल में एंट्री करेगी। वहीं 2 और 3 नंबर की टीमों के बीच एलिमिनेटर होगा, जिसे जीतने वाली टीम भी फाइनल में जगह बनाएगी।
WPL Prize Money: कितनी मिलेगी विजेता को इनामी राशि?
डब्ल्यूपीएल 2026 की विजेता टीम को इस बार भी 6 करोड़ रुपए का इनाम दिया जाएगा। रनर-अप टीम को 3 करोड़ रुपए मिलेंगे।
यह भी पढ़ें- WPL 2026 से पहले यूपी वॉरियर्ज ने किया अहम बदलाव, मेग लैनिंग को सौंपी कप्तानी
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर महिला क्रिकेटरों के लिए अच्छी खबर, बीसीसीआइ कर रहा तेज महिला गेंदबाजों की पहचान, जानिए पूरी डिटेल