यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
IPL Auction 2024: जानें कौन हैं Mallika Sagar, भारतीय ऑक्शनर के रूप में रचा इतिहास; दिलचस्प है इनकी कहानी
IPL Auction 2024 मल्लिका सागर मुंबई स्थित एक कला संग्रहकर्ता हैं और पिछले दो दशकों से ऑक्शनर के रूप में काम कर रही हैं। 2001 में वह क्रिस्टीज में भारत ...और पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) के लिए मंगलवार को दुबई के कोका-कोला एरीना में नीलामी दोपहर 1 बजे से शुरू हुई। सबसे ज्यादा फोकस नीलामी होने वाली टीमों और खिलाड़ियों पर है, लेकिन ऑक्शनर मल्लिका सागर के बारे में भी लोगों को जानने की दिलचस्पी बनी हुई है, जो बहुत अच्छी तरह नीलामी का काम संभाल रही हैं।
मल्लिका मुंबई में स्थित एक कला संग्रहकर्ता हैं और पिछले दो दशकों से ऑक्शनर के रूप में काम कर रही हैं। 2001 में वह क्रिस्टीज में भारतीय मूल की पहली महिला नीलामीकर्ता (ऑक्शनर) बनीं थी। वह 2021 में प्रो कबड्डी लीग में भी नीलामी का हिस्सा रही थीं। मल्लिका ने पिछले साल डब्ल्यूपीएल नीलामी भी आयोजित की थी।
इंडियन प्रीमियर लीग में भी निभा रहीं भूमिका
मल्लिका सागर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 सीजन के लिए नीलामीकर्ता के रूप में ह्यू एडमीडेस की जगह ले चुकी हैं। वो बड़ी अच्छी तरह से नीलामी के समारोह को संभाल रही हैं।
आईपीएल में मल्लिका सागर ने नीलामी का काम संभालकर इतिहास रच दिया। वह आईपीएल में पहली महिला नीलामीकर्ता बनीं। पता हो कि सागर का जन्म भारत के महाराष्ट्र की राजधानी में व्यापारिक परिवार में हुआ। उन्होंने अमेरिका में अपना ग्रैजुएशन हिस्ट्री ऑफ आर्ट में पूरा किया। अमेरिका से लौटने के बाद से वो मुंबई में ही रह रही हैं।
खबरें और भी
10 फ्रेंचाइजी की जरुरत
बता दें कि आईपीएल 2024 की नीलामी के लिए 333 खिलाड़ियों को शॉर्ट लिस्ट किया गया है। नीलामी के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए 333 खिलाड़ियों में से 214 भारतीय हैं, जबकि 119 विदेशी प्लेयर हैं। 10 फ्रेंचाइजी के पास कुल 77 स्लॉट खाली है। यानी ज्यादा-से-ज्यादा 77 खिलाड़ी ही बिक सकेंगे।