Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    WTC Points Table: श्रीलंका-वेस्टइंडीज टेस्ट ड्रॉ होने के बाद अंक तालिका में आया 'भूचाल', भारत के बांग्लादेश से भी खराब हालात

    Updated: Wed, 08 Jul 2026 12:28 PM (IST)

    वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच खेला गया दूसरा टेस्ट मैच ड्रॉ रहा। इसके बाद WTC की अंक तालिका में कुछ बदलाव हुए हैं। भारत की हालत बांग्लादेश से भी खराब ...और पढ़ें

    श्रीलंका वर्सेस वेस्टइंडीज

    श्रीलंका वर्सेस वेस्टइंडीज

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच एंटीगुआ में खेला गया दूसरा टेस्ट मैच ड्रॉ रहा। इसके बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की अंक तालिका में कुछ बदलाव हुए हैं। पहले टेस्ट में श्रीलंका को हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद उन्हें काफी नुकसान हुआ था। दूसरा मुकाबला ड्रॉ खेलकर श्रीलंका ने अपने अंक में थोड़ा सुधार किया है।

    डब्ल्यूटीसी 2025-27 के टॉप पर देखें, तो ऑस्ट्रेलिया की टीम मौजूद है। बता दें कि अंक तालिका में साइकिल समाप्त होने के बाद टॉप-2 में रहने वाली टीम फाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। भारतीय टीम की स्थिति फिलहाल सही नहीं है और वे पांचवें स्थान पर हैं। भारत के लिए इस बार फाइनल में क्वालीफाई करना मुश्किल दिखाई दे रहा है। डब्ल्यूटीसी 2023-25 साइकिल में भी टीम इंडिया फाइनल में नहीं पहुंची थी।

    ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका टॉप-2 में

    ऑस्ट्रेलिया इस साइकिल में पहले स्थान पर मौजूद है। उन्होंने 8 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 7 में जीत हासिल की है। उनका विनिंग प्रतिशत 87.5 है और इसके साथ पहले नंबर हैं। साउथ अफ्रीका की टीम दूसरे नंबर हैं। उनका जीत प्रतिशत 75 का है।
    तीसरे स्थान पर न्यूजीलैंड की टीम है, जहां 6 में से 4 मुकाबले जीते हैं। उनका जीत प्रतिशत 72 है। बांग्लादेश की टीम ने 4 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 2 में जीत हासिल की है। एक मैच में उन्हें हार मिली है, जबकि एक मैच ड्रॉ रहा है। 58.33 जीत प्रतिशत के साथ बांग्लादेश चौथे स्थान पर है।

    भारतीय टीम की हालत खराब

    भारतीय टीम मौजूदा साइकिल में पांचवें स्थान पर है। टीम इंडिया ने टेस्ट क्रिकेट में बेहद खराब खेल दिखाया है और इसी वजह से पांचवें नंबर पर हैं। भारत ने 9 मैच खेले, जिसमें से 4 जीते, 4 हारे और एक मुकाबला ड्रॉ रहा है। टीम इंडिया का जीत प्रतिशत 52 का है और इसी के साथ वे पांचवें स्थान पर हैं।

    खबरें और भी

    पाकिस्तान सबसे नीचे मौजूद

    वेस्टइंडीज के खिलाफ ड्रॉ खेलने के बाद श्रीलंका को कुछ अंक जरूर मिले हैं लेकिन डब्ल्यूटीसी की अंक तालिका में कोई सुधार नहीं हुआ है। वे 41.67 जीत प्रतिशत के साथ छठे स्थान पर मौजूद हैं। 13 मैच खेलने के बाद 4 जीत, 8 हार और एक ड्रॉ के साथ इंग्लैंड की टीम सातवें स्थान पर है। आठवें नंबर पर वेस्टइंडीज है, जिन्होंने 10 मैच खेले हैं और सिर्फ एक में जीत हासिल की है। पाकिस्तान सबसे नीचे है। उन्होंने 4 मैच खेले हैं और 1 में ही जीत मिली है।

    यह भी पढ़ें- ENG vs IND: भारतीय टीम को हराने के लिए अंग्रेजों ने रचा था 'चक्रव्यूह', कप्तान हैरी ब्रूक ने जीत के बाद बताया अपना मास्टरप्लान

    यह भी पढ़ें- ENG vs IND: टीम इंडिया ने तोड़े शर्मनाक रिकॉर्ड के सारे 'बैरियर', T20I इतिहास में कभी नहीं हुई ऐसी दुर्दशा