Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    WTC Points Table: चेन्नई टेस्ट जीतने के बाद भारत को फायदा, डब्ल्यूटीसी 2025 फाइनल में पहुंचने के लिए अब क्या करना होगा?

    Updated: Sun, 22 Sep 2024 01:03 PM (GMT+05:30)

    भारतीय टीम ने चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में 280 रनों से जीत हासिल की। इस मैच में मिली जीत के बाद WTC Points Ta ...और पढ़ें

    WTC Points Table: भारत को फायदा तो बांग्लादेश को हुआ नुकसान
    WTC Points Table: भारत को फायदा तो बांग्लादेश को हुआ नुकसान

    HighLights

    1. IND vs BAN: भारत ने बांग्लादेश को पहले टेस्ट में 280 रन से हराया
    2. चेन्नई टेस्ट जीतने के बाद भारत WTC Points Table में टॉप पर बरकरार
    3. बांग्लादेश को पहला टेस्ट हारने के बाद WTC Points Table में हुआ नुकसान

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। World Test Championship Points Table Updated: भारतीय टीम ने बांग्लादेश को दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट में हराकर 92 साल के लंबे इंतजार को खत्म किया।

    92 सालों में पहली बार भारत ने ऐसी जीत दर्ज की है, जब भारतीय टीम की जीत की संख्या हार से ज्यादा हुई है। इस वजह से इस जीत को ऐतिहासिक माना जा रहा है।

    बांग्लादेश पर मिली इस जीत के बाद भारतीय टीम को WTC Points Table में फायदा हुआ। टीम इंडिया की डब्ल्यूटीसी की पॉइंट्स प्रतिशत (PCT) 71.66 तक बढ़ गई है, जिसमें 10 टेस्ट में 86 अंक हैं। वे पहले से ही तालिका में शीर्ष पर मौजूद थी और अब ऑस्ट्रेलिया से 9.16 प्रतिशत की बढ़त बना ली है। वहीं, बांग्लादेश को पहला टेस्ट भारत के हाथों हारने के बाद नुकसान हुआ है।

    WTC Points Table: भारत को फायदा तो बांग्लादेश को हुआ नुकसान

    दरअसल, डब्ल्यूटीसी प्वाइंट्स टेबल में भारत को चेन्नई टेस्ट में मिली जीत के बाद फायदा हुआ है, जबकि बांग्लादेश की टीम चौथे से छठे स्थान पर खिसक गई है। उनकी PCT 45.83 से घटकर 39.28 हो गई है। श्रीलंका और इंग्लैंड ने एक-एक स्थान ऊपर बढ़त बनाई है।

    टीम मैच जीत हार ड्रॉ प्वाइंट्स कटे प्वाइंट्स  PCT
    1. भारत 10 7 2 1 2 86 71.67
    2. ऑस्ट्रेलिया 12 8 3 1 10 90 62.50
    3. न्यूजीलैंड 6 3 3 0 0 36 50.00
    4. श्रीलंका 7 3 4 0 0 36 42.86
    5. इंग्लैंड 16 8 7 1 19 81 42.19
    6. बांग्लादेश 7 3 4 0 3 33 39.29
    7. साउथ अफ्रीका 6 2 3 1 0 28 38.89
    8.पाकिस्तान 7 2 5 0 8 16 19.05
    9. वेस्टइंडीज 9 1 6 2 0 20 18.52

    WTC 2025 Final में पहुंचने के लिए भारतीय टीम को क्या करना होगा?

    भारत के पास अभी 10 मैच खेलने के बाद कुल 86 प्वाइंट्स है और वह डब्ल्यूटीसी प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर 71.67 जीत परसेंट के साथ मौजूद है। PCT अगर 60 से ज्यादा हो तो WTC Final में पहुंचने के चांस होते है। हालांकि, पिछली बार 2023 में भारत ने 58.8 PCT के साथ क्वालिफाई किया था। भारत को अपने बाकी बचे हुए 9 मैच में से कम से कम 4 मैच जीतने और एक ड्रॉ कराने की जरूरत है।

    भारतीय टीम को चेन्नई टेस्ट के बाद बांग्लादेश के खिलाफ दूसरा टेस्ट कानपुर में खेलना है। इसके बाद भारत को दो मैचों की टेस्ट सीरीज में न्यूजीलैंड का सामना करना है। फिर भारत को बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेलनी है।

    खबरें और भी