Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    WTC Points Table 2025-27: पाकिस्तान से आगे निकला भारत, बांग्लादेश की जीत के बाद डब्ल्यूटीसी प्वाइंट्स टेबल में बड़ा फेरबदल

    Updated: Wed, 13 May 2026 11:11 AM (IST)

    बांग्लादेश की अपने घर में पाकिस्तान पर पहली और कुल तीसरी लगातार टेस्ट जीत है। इस जीत से बांग्लादेश WTC प्वाइंट्स टेबल में छठे स्थान पर पहुंच गया है, ज ...और पढ़ें

    WTC Points Table 2025-27 में पाकिस्तान से आगे निकला भारत

    WTC Points Table 2025-27 में पाकिस्तान से आगे निकला भारत

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। WTC Points Table 2025-27: तेज गेंदबाज नाहिद राणा के पांच विकेट की बदौलत बांग्लादेश ने मंगलवार को पाकिस्तान के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के पांचवें और अंतिम दिन 104 रन से जीत हासिल की।टेस्ट में बांग्लादेश की ये पाकिस्तान पर लगातार तीसरी जीत है, वहीं अपने घर पर बांग्लादेश की ये पाकिस्तानी टीम पर पहली जीत है। इससे पहले बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 2024 में उसके घर में 2-0 से टेस्ट सीरीज हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी।

    PAK vs BAN: घर पर पाकिस्तान को बांग्लादेश ने पहली बार हराया

    दरअसल, बांग्लादेश के 268 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान 163 रन पर सिमट गया, जिसमें नाहिद ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 40 रन देकर पांच विकेट चटकाए।

    चाय के बाद उन्होंने अपने तीन ओवर में पांच रन देकर सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान और नोमान अली को आउट किया। तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद ने भी उनका अच्छा साथ निभाते हुए 40 रन पर दो विकेट चटकाए। दूसरी पारी में पाकिस्तान को पदार्पण करने वाले दो खिलाड़ी आरंभिक बल्लेबाज अजान अवैस (15) और अब्दुल्ला फजल (66) ने सधी हुई शुरुआत दिलाई और दूसरे विकेट के लिए 54 रन की साझेदारी की। 

    इसके बाद लगातार विकेट गिरने के बाद अंत में अशकील (15) और रिजवान (15) ने पाकिस्तान की उम्मीद जगाई लेकिन नाहिद ने तीन ओवर में तीन विकेट लेकर बांग्लादेश को जीत की दहलीज पर पहुंचाया। इससे पहले कप्तान नजमुल हुसैन शांतो के 87 रन की मदद से बांग्लादेश ने पाकिस्तान को जीत के लिए 268 रन का लक्ष्य दिया। बांग्लादेश ने 9 विकेट पर 240 रन घोषित की। बांग्लादेश ने पहली पारी में 413 रन बनाए थे और फिर पाकिस्तान को 386 रन पर आउट कर 27 रन की बढ़त ली। दूसरा टेस्ट शनिवार से सिलेट में होगा।

    खबरें और भी

    WTC Points Table में बदलाव

    image

    WTC Points Table में बड़ा बदलाव

    पाकिस्तान-बांग्लादेश के पहले टेस्ट मैच के नतीजे का वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 साइकिल की प्वाइंट्स टेबल पर बड़ा असर पड़ा। बांग्लादेश ने इस साइकिल में अपनी पहली जीत दर्ज की, और पाकिस्तान को पछाड़कर छठे स्थान पर पहुंच गया। 

    पाकिस्तान अब सातवें स्थान पर गिर गया है। बांग्लादेश और पाकिस्तान दोनों ने WTC के मौजूदा चक्र में तीन मैचों में एक-एक जीत हासिल की है, लेकिन बांग्लादेश आगे है क्योंकि वह सिर्फ एक मैच हारा है, जबकि पाकिस्तान दो मैच हार चुका है।

    बांग्लादेश अब अंक तालिका में भारत के ठीक पीछे है, जो पांचवें स्थान पर है। बांग्लादेश का प्वाइंट्स परसेंटेज (PCT) 44.44 है, जबकि भारत का 48.15 और पाकिस्तान का 33.33 है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड प्वाइंट्स टेबल में टॉप की दो पोजीशन पर है और साउथ अफ्रीका तीसरे स्थान पर उनके करीब है। बांग्लादेश की इस जीत का मतलब है कि अब वेस्टइंडीज ही WTC 2025-27 साइकिल में एकमात्र ऐसी टीम बची है जिसने अभी तक कोई मैच नहीं जीता है।