Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    क्रिकेटर यश दयाल फंस सकते हैं मुश्किल में, युवती ने पुलिस को दिए सबूत, यौन शोषण का लगा है आरोप

    Updated: Tue, 01 Jul 2025 11:26 PM (IST)

    भारतीय क्रिकेटर यश दयाल की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। उन पर यौन शोषण के आरोप लगाने वाली महिला ने पुलिस में बयान दर्ज करा दिए हैं। युवती ने आरोप लगाए हैं ...और पढ़ें

    यश दयाल की मुश्किलें में हुई इजाफा
    यश दयाल की मुश्किलें में हुई इजाफा

    HighLights

    1. क्रिकेटर यश दयाल पर युवती से शादी के नाम पर यौन उत्पीड़न का आरोप
    2. पुलिस ने यश दयाल को भेजा नोटिस
    3. पीड़ित युवती ने दर्ज कराए बयान

    जागरण संवाददाता, गाजियाबाद: आईपीएल चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज यश दयाल की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। यश दयाल पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली युवती ने पुलिस के समक्ष बयान दर्ज करा दिए हैं। उसने यश दयाल के साथ लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के सुबूत भी दिए हैं।

    पुलिस ने यश दयाल को बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस जारी किया है। यश दयाल जल्द ही बयान दर्ज करा सकते हैं। पीड़ित युवती ने दर्ज कराए बयानों में कहा है कि वह करीब पांच साल पहले क्रिकेटर यश दयाल के संपर्क में इंटरनेट मीडिया के माध्यम से आईं थी। पहले दोनों में दोस्ती हुई और बाद में दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए। यश दयाल ने उन्हें शादी करने का भरोसा दिलाया और लगातार लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहे।

    यह भी पढ़ें- IND vs ENG: दूसरे टेस्ट से पहले गिल ने बल्लेबाजों को याद दिलाई जिम्मेदारी, इस कमी को दूर करने के लिए जारी कर दिया फरमान

    साथ में गए घूमने

    यश दयाल ने उनके परिवार की आर्थिक रूप से मदद भी की। यश कई बार उन्हें अपने साथ बेंगलुरु और ऊटी भी ले गए और वहां कई-कई दिनों तक होटल और रिसोर्ट में रहे। पीड़िता ने पुलिस को यश दयाल के साथ की इंस्टाग्राम व अन्य प्लेटफॉर्म की चैट भी उपलब्ध कराई है। पीड़िता ने पुलिस को अन्य साक्ष्य भी उपलब्ध कराए हैं। पीड़िता का कहना है यश दयाल से उनकी पहली मुलाकात प्रयागराज में हुई थी। अब यश दयाल के अन्य युवतियों से भी संबंध हो गए हैं।

    पहले तो उन्होंने यश दयाल से संबंध समाप्त करने का मन बनाया, लेकिन बाद में न्याय पाने के लिए उन्होंने पुलिस का सहारा लिया। बता दें कि युवती पूर्व में सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करती थी। युवती ने हाल में आइजीआरएस (इंटीग्रेटिड ग्रिवेंस रिड्रेसल सिस्टम) पोर्टल के जरिये मुख्यमंत्री से शिकायत की थी। इस पर उन्होंने क्रिकेटर यश दयाल पर शादी का झांसा देकर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे।

    खबरें और भी

    पुलिस कर रही है जांच

    शिकायत के बाद से पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि आईजीआरएस पोर्टल पर मिली शिकायत के बाद पुलिस जांच कर रही है। पीड़ित पक्ष के बयान दर्ज किए गए हैं। क्रिकेटर यश दयाल को बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस भेजा गया गया है। उनके बयान दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- IND vs ENG: दूसरे टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया होटल में कैद, बाहर जाने की मनाही, पुलिस ने डाला डेरा