Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IPL 2024 Auction: Rinku Singh के हाथों लगातार 5 छक्‍के खाने वाले Yash Dayal को आरसीबी ने निराशा से उबारा, करोड़पति बनकर उड़ाएंगे बल्‍लेबाजों के होश

    By Priyanka JoshiEdited By: Priyanka Joshi
    Updated: Tue, 19 Dec 2023 07:30 PM (IST)

    Yash Dayal IPL 2024 आईपीएल 2024 ऑक्शन में कई खिलाड़ियों की किस्मत चमकती हुई नजर आई तो वहीं कुछ प्लेयर्स ऐसे भी रहे जिन्होंने काफी सुर्खियां बटोरी। भार ...और पढ़ें

    IPL 2024 Auction: Yash Dayal को RCB ने 5 करोड़ रुपये में खरीदा
    IPL 2024 Auction: Yash Dayal को RCB ने 5 करोड़ रुपये में खरीदा

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Yash Dayal IPL 2024: आईपीएल 2024 ऑक्शन में कई खिलाड़ियों की किस्मत चमकती हुई नजर आई, तो वहीं, कुछ प्लेयर्स ऐसे भी रहे, जिन्होंने काफी सुर्खियां बटोरी। भारतीय तेज गेंदबाज यश दयाल को आरसीबी ने 5 करोड़ रुपये में जोड़ लिया है। आरसीबी और गुजरात टाइटंस के बीच यश दयाल को लेकर काफी देर तक बिडिंग वॉर हुई और अंत में आरसीबी टीम ने बाजी मार ली।

    बता दें कि यश दयाल (Yash Dayal) वहीं गेंदबाज है, जिनकी लगातार पांच गेंदों पर रिंकू सिंह ने छक्कों की बरसात कर दी थी। ऐसे में आरसीबी ने उन्हें 1.8 करोड़ रुपये ज्यादा कीमत देकर अपने साथ जोड़ लिया है। पिछले सीजन तक यश दयाल गुजरात टाइटंस का हिस्सा थे।

    IPL 2024 Auction: Yash Dayal को RCB ने 5 करोड़ रुपये में खरीदा

    दरअसल, बाएं हाथ के तेज गेंदबाज यश दयाल (Yash Dayal) आईपीएल 2022 और 2023 सीजन में गुजरात टाइटंस का हिस्सा रहे थे। गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2022 में खिताब जीता था और साल 2023 में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइटराइडर्स के मुकाबला में यश दयाल के लिए काफी बुरे सपने की तरह रहा था।

    यह भी पढ़ें: Ipl 2024 Auction: 20.5 करोड़ रुपये में बिकने के बाद Pat Cummins की खुशी का नहीं रहा ठिकाना, कंगारू कप्‍तान के रिएक्‍शन का वीडियो हुआ वायरल

    यश दयाल की इस मैच के आखिरी ओवर में रिंकू सिंह (Rinku Singh) ने जमकर धुनाई कर दी थी। रिंकू ने लगातार 5 गेंदों पर छक्के जमाए थे और यश दयाल के ओवर में कुल 30 रन बटोरे थे। पिछले सीजन में उन्हें गुजरात टाइटंस ने सिर्फ 5 मैचों में खेलने का मौका दिया था। इसके बाद विजय हजारे ट्रॉफी में यश ने शानदार गेंदबाजी करते हुए यूपी की टीम के लिए 9 विकेट लिए थे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: IPL 2024 Auction: Shah rukh Khan के लिए खूब लड़ा पंजाब, गुजरात टाइटंस ने खजाना बरसाकर मजबूत कर लिया अपना ये पक्ष