Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    SA vs Ind: तीसरे टी20I में Yashasvi ने बल्ले से खेली तूफानी पारी, Rohit Sharma के क्लब में मारी ग्रैंड एंट्री

    By Geetika SharmaEdited By: Geetika Sharma
    Updated: Fri, 15 Dec 2023 12:21 PM (GMT+05:30)

    भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की। ऐसे में भारत की ओर से यशस्वी जायसवाल ने 41 गेंदों में तूफानी अर्धशतक जड़ा। यशस्वी ने 146. ...और पढ़ें

    यशस्वी जायसवाल ने 41 गेंदों में तूफानी अर्धशतक जड़ा। फोटो- एक्स
    यशस्वी जायसवाल ने 41 गेंदों में तूफानी अर्धशतक जड़ा। फोटो- एक्स

    HighLights

    1. भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की
    2. यशस्वी जायसवाल ने 41 गेंदों में तूफानी अर्धशतक जड़ा
    3. इस पारी के साथ यशस्वी ने एक रिकॉर्ड अपने नाम किया

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Yashasvi Jaiswal become third youngest to score fifty in SA: भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की। ऐसे में भारत की ओर से यशस्वी जायसवाल ने 41 गेंदों में तूफानी अर्धशतक जड़ा।

    यशस्वी की पारी-

    यशस्वी ने 146.34 के स्ट्राइक रेट से 60 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और 4 चौके लगाए। शुरुआत में उन्होंने गिल के साथ पहले विकेट के लिए 29 रन जोड़े। इसके बाद गिल Shubman gill पवेलियन लौट। ऐसे में यशस्वी ने तीसरे विकेट के लिए कप्तान सूर्या Suryakumar yadav के साथ मिलकर दोनों ने 70 गेंदों में 112 रन की कमाल पार्टनरशिप की।

    यशस्वी का अर्धशतक-

    तीसरे विकेट के लिए कप्तान ने 37 गेंदों में 65 रन जोड़े और यशस्वी ने 33 गेंदों में 45 रन की पारी खेलते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके अलावा टीम का कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। यशस्वी Yashasvi Jaiswal ने इस पारी के साथ ही एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किए।

    ये भी पढ़ें:- जीत के बाद कप्तान Suryakumar ने दिया अपनी इंजरी पर अपडेट, इन खिलाड़ियों के सिर बांधा जीत का सेहरा

    यशस्वी का रिकॉर्ड-

    यशस्वी अपनी इस पारी से दक्षिण अफ्रीका की धरती Ind vs SA पर सबसे कम उम्र में टी20 क्रिकेट में अर्धशतक जड़ने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इस लिस्ट में सबसे ऊपर भारत के शानदार बल्लेबाज रोहित शर्मा का नाम है, जिन्होंने 2007 में 20 साल और 143 दिन की उम्र में यहां अर्धशतक जड़ा था।

    खबरें और भी

    आइए देखते हैं दक्षिण अफ्रीका में सबसे कम उम्र में टी20 अर्धशतक जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज-

    • 20 वर्ष 143 दिन की उम्र में रोहित शर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2007 में अर्धशतक जड़ा।
    • 21 वर्ष 307 दिन की उम्र में रॉबिन उथप्पा ने पाकिस्तान के खिलाफ 2007 में अर्धशतक जड़ा।
    • 21y 351 दिन की उम्र में यशस्वी जयसवाल ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आज 2023 में अर्धशतक जड़ा।
    • 23 वर्ष 254 दिन की उम्र में रोहित शर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बनाम 2011 में अर्धशतक जड़ा।

    ये भी पढ़ें:- 'चाइनामैन' की फिरकी पर जमकर थिरके SA बल्लेबाज, 17 रन देकर चटकाए 5 विकेट, Bhuvneshwar Kumar के एलीट क्लब में मारी एंट्री