Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Yashasvi Jaiswal Record: 51 साल में पहली बार... KL Rahul चूके पर मैनचेस्टर में यशस्वी जायसवाल ने रचा इतिहास

    Updated: Wed, 23 Jul 2025 07:35 PM (IST)

    करो या मरो के मैच में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने भारत को सधी हुई शुरुआत दी। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 94 रन जोड़े। केएल राहुल अर्धशतक बनान ...और पढ़ें

    मैनचेस्टर में यशस्वी जायसवाल ने रचा इतिहास। फोटो- PTI
    मैनचेस्टर में यशस्वी जायसवाल ने रचा इतिहास। फोटो- PTI

    HighLights

    1. यशस्वी जायसवाल ने रचा इतिहास
    2. ओल्ड ट्रैफर्ड में अर्धशतक बनाने वाले बने पहले भारतीय सलामी बल्लेबाज
    3. सुनील गावस्कर और रोहित शर्मा के क्लब में मारी एंट्री

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। मैनचेस्टर टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने ठोस शुरुआत की। केएल राहुल जहां अर्धशतक बनाने से चूक गए तो वहीं, यशस्वी जायसवाल ने दमदार फिफ्टी जड़ी। इसकी मदद से उन्होंने अपना नाम टेस्ट क्रिकेट के इतिहास के पन्नों में दर्ज करा लिया। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पिछले 51 वर्षों में ओल्ड ट्रैफर्ड में अर्धशतक बनाने वाले पहले भारतीय सलामी बल्लेबाज बन गए हैं।

    करो या मरो के मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत ने प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव किए। यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने भारत को सधी हुई शुरुआत दी। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 94 रन जोड़े। केएल राहुल अर्धशतक बनाने से चूक गए। वह 46 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, दूसरे छोर से यशस्वी जायसवाल ने अर्धशतक पूरा कर इतिहास रच दिया।

    बने पहले भारतीय सलामी बल्लेबाज

    यशस्वी जायसवाल ने 96वीं गेंद पर सिंगल लेकर जैसे ही अपना 12वां टेस्ट अर्धशतक पूरा किया। वैसे ही उनका नाम टेस्ट क्रिकेट इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया। दरअसल, टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पिछले 51 वर्षों में ओल्ड ट्रैफर्ड में किसी भारतीय ओपनर ने अर्धशतक बनाया। जायसवाल ऐसा करने वाले पहले भारतीय सलामी बल्लेबाज बन गए। इससे पहले सुनील गावस्कर ने 1974 में ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गए टेस्ट की दोनों पारियों में शतक और अर्धशतक जड़ा था। 

    रोहित शर्मा की कर ली बराबरी

    इसके अलावा जायसावल ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की। वह इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा 50 फिफ्टी बनाने वाले तीसरे भारतीय ओपनर बने। इस मामले में सुनील गावस्कर टॉप पर हैं। उन्होंने 66 पारियों में 20 बार 50 या उससे ज्यादा का स्कोर बनाया है। रोहित शर्मा दूसरे स्थान पर हैं।

    खबरें और भी

    राहुल भी हैं लाइन में

    रोहित ने 24 पारियों में 8 बार 50 से ज्यादा का स्कोर किया है। यशस्वी जायसवाल ने 16 पारियों में 8 बार फिफ्टी जड़कर रोहित शर्मा की बराबरी कर ली। इस लिस्ट में चौथे नंबर केएल राहुल का नाम दर्ज है। राहुल ने 27 पारियों में 7 बार इंग्लैंड के खिलाफ ओपन करते हुए 50 से ज्यादा रन बनाए हैं।

    इसके अलावा यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ 1000 रन भी पूरे किए। वह कुल छठे भारतीय खिलाड़ी बने। वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बने। मैनचेस्टर की पहली पारी में वह 58 रन बनाकर आउट हुए।

    यह भी पढ़ें- IND vs ENG: ओल्ड ट्रैफर्ड में फारुख इंजीनियर को मिला बड़ा सम्मान, क्लाइव लॉयड को भी मिला खास इनाम