Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ICC T20 WC: 'गार्डन में घूमेगा तो पता है ना', अपना मस्‍तमौला अंदाज Yashasvi Jaiswal को पड़ गया भारी, सीनियर क्रिकेटर ने नहीं बख्‍शा और...

    Updated: Wed, 29 May 2024 10:41 AM (GMT+05:30)

    भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल टी20 विश्व कप के लिए कई खिलाड़ियों के साथ न्यूयॉर्क पहुंच चुके है। यशस्वी ने न्यूयॉर्क पहुंचकर एक फोटो अपने ...और पढ़ें

    Yashasvi Jaiswal की सेल्फी पर Suryakumar Yadav का मजेदार कमेंट वायरल
    Yashasvi Jaiswal की सेल्फी पर Suryakumar Yadav का मजेदार कमेंट वायरल

    HighLights

    1. टी20 विश्व कप 2024 के लिए भारतीय टीम के खिलाड़ी पहुंचे यूयॉर्क
    2. यशस्वी जायसवाल ने यूयॉर्क की सड़कों से अपनी सेल्फी की शेयर
    3. यशस्वी की सेल्फी पर सूर्या ने किया मजेदार कमेंट

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। वर्ल्ड नंबर-1 टी20 बैटर सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) हमेशा अपने मस्तमौला अंदाज के लिए जाने जाते हैं। सूर्या को मैदान के अंदर जितने आक्रामक तरीके से बैटिंग करते हुए देखा जाता है, तो उतना ही वह मैदान के बाहर कूल अंदाज में दिखते है। सोशल मीडिया पर वह अक्सर मजाक वाली रील्स और तस्वीरें शेयर कर फैंस को इंटरटेन करते रहते है। इस बीच उनका एक कमेंट काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

    ये कमेंट उन्होंने यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) की इंस्टाग्राम फोटो पर किया है। बता दें कि टी20 विश्व कप 2024 के लिए भारतीय टीम के दो बैच न्यूयॉर्क पहुंच गए है, जहां इवेंट से पहले वह वार्म-अप मैच खेलेंगे। इससे पहले भारतीय खिलाड़ी न्यूयॉर्क में घूमते-फिरते नजर आए। यशस्वी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह न्यूयॉर्क की सड़कों पर घूमते नजर आ रहे हैं।

    Yashasvi Jaiswal की सेल्फी पर Suryakumar Yadav का मजेदार कमेंट वायरल

    दरअसल, टी20 विश्व कप 2024 (T20 World Cup 2024) के लिए भारतीय टीम का दो बैच न्यूयॉर्क पहुंच गया है। पहले बैच में कप्तान रोहित शर्मा, हेड कोच राहुल द्रविड़, पेसर जसप्रीत बुमराह, जबकि दूसरे बैच में युजवेंद्र चहल, आवेश खान और यशस्वी जायसवाल है। न्यूयॉर्क पहुंचने के बाद यशस्वी जायसवाल ने एक फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की, जिसके बाद सूर्यकुमार यादव ने मजे लेने का मौका नहीं छोड़ा।

    यशस्वी ने जो फोटो शेयर कि उसमें वह एक गार्डन में नजर आ रहे हैं। इस पर सूर्या कमेंट करते है कि संभाल के, गार्डन में घूमेगा तो पता है ना...। सूर्यकुमार यादव ने इशारों-इशारों में कप्तान रोहित को लेकर ही ये कमेंट किया, क्योंकि रोहित शर्मा का ये डायलॉग इससे पहले भी वायरल हुआ था।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: T20 World Cup: Virat Kohli है तो मुमकिन हैं, PAK के खिलाफ बेमिसाल है किंग का रिकॉर्ड, 9 जून को थर-थर कापेंगे गेंदबाज; जान लें ये बेजोड़ आंकड़े

    आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म करना चाहेगी भारतीय टीम

    भारतीय टीम को टी20 विश्व कप (T20 World Cup 2024) के लिए ग्रुप-ए में रखा गया है, जिसमें वह पाकिस्तान, यूएस, आयरलैंड और कनाडा से सामना करेगी। इस मेगा इवेंट के लिए भारतीय टीम अपने अभियान का आगाज 5 जून को न्यूयॉर्क में आयरलैंड के खिलाफ करेगी।

    वहीं, इससे पहले 1 जून को टीम इंडिया अपने वार्म-अप मैच में बांग्लादेश से भिड़ेगी। इस बार भी भारतीय टीम लंबे समय से चले आ रहे आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म करना चाहेगी। भारत ने साल 2007 में पहला टी20 विश्व कप एमएस धोनी की कप्तानी में जीता था। तब से लेकर अभी तक भारतीय टीम कई बार सेमीफाइनल में पहुंची जरूर है, लेकिन इसके बाद उसके हाथ निराशा ही लगी है।

    यह भी पढ़ें: IPL 2024: झुग्गी में रहने वाले LSG के टीम मेंबर के घर पहुंचे कोच Justin Langer, फैंस के साथ शेयर किया दिलचस्प किस्सा

    View this post on Instagram

    A post shared by Yashasvi Jaiswal (@yashasvijaiswal28)