Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Year Ender 2024: 'लंबी जुदाई...'तलाक ने तोड़े अरमान, टूट गए बसे-बसाए घर, जानिए इस साल किस-किस खिलाड़ी का हुआ डिवोर्स

    Updated: Sun, 29 Dec 2024 05:00 AM (IST)

    भारत के कई खिलाड़ियों के लिए साल 2024 यादगार रहा तो कई के लिए भूलने वाला भी रहा। मैदान के अंदर खेल के दबाव के बीच निजी जिंदगी में मची उथल-पुथल ने अनुभ ...और पढ़ें

    साल 2024 कई खिलाड़ियों के लिए निजी तौर पर भुलाने वाला रहा है
    साल 2024 कई खिलाड़ियों के लिए निजी तौर पर भुलाने वाला रहा है

    HighLights

    1. Year Ender 2024: ये साल कई खिलाड़ियों के लिए रहा भुलाने वाला
    2. Year Ender 2024: इस साल अलग हो गई मशहूर जोड़ियां
    3. Year Ender 2024: हिन्दुस्तान से लेकर पाकिस्तान तक रही चर्चा

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। साल 2024 का अंत होने को है। ये साल कई लोगों के लिए खुशियां लेकर आया तो कई लोगों के गम। कुछ लोग इस साल को कभी भूलना नहीं चाहेंगे तो कुछ के लिए ये साल भूलने वाला है। खेल की दुनिया में भी यही हाल है। कई खिलाड़ियों का करियर बदल गया तो कईयों का करियर ढल गया। सिर्फ मैदान पर ही नहीं, कुछ खिलाड़ी अपनी निजी जिंदगी में भी परेशान रहे और सालों से चला आ रहा उनका रिश्ता खत्म हो गया।

    खेल की दुनिया में भी ऐसा कुछ हुआ जो खट्टी यादें दे गया। प्यार में बंधे जोड़े अलग हो गए और उनका तलाक सुर्खियां बना। हम आपको उन खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने इस साल तलाक लिया।

    यह भी पढ़ें- Year Ender 2024: दुनिया में ऊंचा हुआ भारत का रुतबा... पेरिस पैरालंपिक्‍स में भारतीय एथलीट्स ने मेडल जीतकर पलट दिया इतिहास

    हार्दिक पांड्या और नताशा स्टानकोविच

    भारत के दिग्गज ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और नताशा स्टानकोविच इस साल अलग हो गए। तकरीबन पांच साल के रिश्तों को इन दोनों ने अलविदा कह दिया। कोविड के दौरान दोनों ने अचानक सगाई की थी और फिर दोनों का एक बच्चा भी हुआ था। माता-पिता बनने के बाद इन दोनों साल 2022 में दो बार शादी की। पहले हिंदी रिती रिवाज से और फिर क्रिश्चियन रिती रिवाज से शादी की। साल 2024 तक आते-आते दोनों में मनमुटाव की खबरें आईं। आईपीएल के दौरान नताशा हार्दिक के मैचों में दिखाई नहीं दी। इसके कुछ महीनों बाद दोनों के तलाक की खबरें आ गईं।

    हार्दिक और नताशा ने आम सहमति से तलाक लेने का फैसला किया। दोनों का बच्चा अगस्तया मां नताशा के साथ रहता है, लेकिन हार्दिक से कई बार मिलता भी रहता है।

    सानिया मिर्जा और शोएब मलिक का तलाक

    भारत की स्टार महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक के अलगाव की खबरें काफी दिनों से आ रही थीं। लेकिन साल 2024 की शुरुआत में इस बात पर मुहर लग गई। जनवरी में इन शोएब मलिक ने पाकिस्तानी मॉडल सना से शादी कर ली और इस शादी की तस्वीरें जैसे ही सोशल मीडिया पर आईं तभी तय हो गया कि दोनों अलग हो गए हैं। बाद में सानिया के पिता ने दोनों के अलग होने की बात पर मुहर लगा दी।

    खबरें और भी

    सानिया और शोएब ने साल 2010 में शादी की थी। दोनों का रिश्ता 13 साल तक चला। दोनों का एक बेटा भी है जिसका नाम इजहान है। इजहान अपनी मां के साथ भारत में रहते हैं।

    यह भी पढ़ें- Year Ender 2024: शिखर धवन, विराट कोहली से लेकर डेविड वॉर्नर तक, इन दिग्गजों ने इस साल किया संन्यास का एलान,देखिए लिस्ट