शुभमन गिल को टी20 वर्ल्ड कप से हटाने पर भड़के योगराज सिंह, अजीत अगरकर पर लगाए गंभीर आरोप
युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने टी20 विश्व कप टीम से शुभमन गिल को बाहर करने पर मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर और चयन समिति की आलोचना की है। योगराज ने कह ...और पढ़ें
-1767422457073_m.webp)
शुभमन गिल को टी20 टीम में नहीं मिली जगह
HighLights
योगराज सिंह ने शुभमन गिल को टी20 विश्व कप से बाहर करने पर सवाल
अजीत अगरकर और चयन समिति पर पक्षपात का आरोप लगाया
गिल को अधिक मौके देने के लिए कपिल देव का उदाहरण
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह के पिता योगराज मुखर बयानबाजी के लिए जाने जाते हैं। वह आए दिन भूचाल मचाने वाले बयान देते रहते हैं। इस बार योगराज के निशाने पर चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर और उनकी कमेटी है। योगराज ने सेलेक्शन कमेटी पर शुभमन गिल को टी20 वर्ल्ड कप में न चुने जाने को लेकर आड़े हाथों लिया है।
शुभमन गिल साउथ अफ्रीका सीरीज तक भारत की टी20 टीम के कप्तान थे, लेकिन भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए उन्हें टीम में नहीं चुना गया। उनकी जगह अक्षर पटेल को टीम का उप-कप्तान बनाया गया और ईशान किशन की टीम में वापसी हुई।
गिल को क्यों हटाया?
योगराज सिंह ने एक यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा कि गिल उप-कप्तान थे तो फिर उन्हें क्यों हटाया गया। योगराज ने कहा कि सेलेक्टर्स के गिल को टी20 में और मौके देने चाहिए थे। उन्होंने कहा, "गिल उप-कप्तान थे। उनको बाहर करने के पीछे क्या वजह थी? क्योंकि वह चार-पांच पारियों में फेल हो गए? कई भारतीय क्रिकेटर रहे हैं जिन्हें 10 मौके दिए और वो सिर्फ 10 मैचों में ही प्रदर्शन नहीं कर पाए।"
उन्होंने कहा, "वह फिर भी खेले। आप वजह जानते हैं। युवा अभिषेक शर्मा कुछ दिन पहले ही आए हैं। अगर वह चार-पांच पारियों में फेल हो गए तो क्या आप उसे भी बाहर कर दोगे?
कपिल का दिया उदाहरण
योगराज ने कहा कि जिस तरह से कपिल देव को समर्थन मिला था ठीक उसी तरह गिल को भी मिलना चाहिए। उन्होंने कहा, "मैं आपको कपिल देव का एक उदाहरण देता हूं। बिशन सिंह बेदी कप्तान थे और हम पाकिस्तान के दौरे पर गए थे। कपिल देव को लगातार फेल होने के बाद भी मौके मिले थे। बेदी उन्हें फिर इंग्लैंड के दौर पर भी ले गए थे।"