Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IPL ऑक्शन 2024 में इन दो खिलाड़ियों पर होंगे सबकी निगाहें, उम्र के मामले में दोनों रचेंगे इतिहास

    By Jagran NewsEdited By: Geetika Sharma
    Updated: Mon, 18 Dec 2023 12:27 PM (IST)

    पहली बार विदेश में आयोजित होने जा रहे आईपीएल 2024 के ऑक्शन के लिए सभी फ्रेंचाइजी पूरी तरह से तैयार हैं। बीसीसीआई ने 11 दिसंबर को नीलामी के लिए खिलाड़ि ...और पढ़ें

    पहली बार आईपीएल के ऑक्शन देश से बाहर होने जा रहे हैं। फोटो- एक्स
    पहली बार आईपीएल के ऑक्शन देश से बाहर होने जा रहे हैं। फोटो- एक्स

    HighLights

    1. पहली बार आईपीएल के ऑक्शन देश से बाहर होने जा रहे हैं
    2. ऑक्शन में 214 भारतीय खिलाड़ी और 119 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं
    3. इस लिस्ट में कौन होंगे सबसे कम और ज्यादा उम्र के खिलाड़ी

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IPL auction 2024 Youngest and Elder player: पहली बार विदेश में आयोजित होने जा रहे आईपीएल 2024 के ऑक्शन के लिए सभी फ्रेंचाइजी पूरी तरह से तैयार हैं। बीसीसीआई ने 11 दिसंबर को नीलामी के लिए खिलाड़ियों की फाइनल लिस्ट की पुष्टी की थी।

    इन खिलाड़ियों पर दांव खेलेंगी टीमें-

    इस लिस्ट 1166 खिलाड़ी शामिल थे, जिसे बीसीसीआई ने घटाकर 333 कर दिया है। अब लिस्ट में 214 भारतीय खिलाड़ी और 119 विदेशी खिलाड़ी शामिल है। कुल मिलाकर ऑक्शन लिस्ट में 116 कैप्ड खिलाड़ी और 215 अनकैप्ड खिलाड़ी और एक-एक खिलाड़ी नामीबिया और नीदरलैंड से हैं।

    इन फ्रेंचाइजी का सबसे ज्यादा बजट-

    नामीबिया के ऑलराउंडर डेविड विसे और नीदरलैंड के तेज गेंदबाज पॉल वैन मीकेरेन इसमें शामिल हैं। ऐसे में 10 फ्रेंचाइजी द्वारा कुल 77 स्लाट भरे जाएंगे। इसमें 30 स्लॉट विदेशी खिलाड़ियों के लिए होंगे। नीलामी में गुजरात टाइटंस (जीटी) के पास सबसे अधिक ₹38.15 करोड़ का बजट है। इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद (₹34 करोड़) और कोलकाता नाइट राइडर्स (₹32.7 करोड़) का बजट हैं।

    ये भी पढ़ें:- कौन है Sameer Rizvi? खूब हो रही चर्चा, IPL 2024 निलामी में फ्रेंचाइजी पानी की तरह बहा सकती है पैसे

    ये होंगे सबसे युवा और उम्रदराज खिलाड़ी-

    इस बीच अगर बात करें तो लिस्ट में सबसे युवा और उम्रदराज खिलाड़ी एक ही देश अफगानिस्तान से है। अफगानिस्तान के 16 साल के स्पिनर अल्लाह गजनफर नीलामी में शामिल होने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं।

    नबी होंगे सबसे उम्रदराज-

    वहीं, अफगानिस्तान के पूर्व कप्तान और अनुभवी ऑलराउंडर मोहम्मद नबी ऑक्शन में शामिल होने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी होंगे, जो 1 जनवरी को 39 साल के हो जाएंगे। नबी ने 2017 से 2021 तक सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी की और 2022 की नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें चुना था।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें:- "Hardik के साथ खेलने से..." MI की कप्तानी से हटाने पर Rohit Sharma के बचपन के कोच ने दिया बड़ा बयान