विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'अपना दिमाग लगाओ', अभिषेक शर्मा पर क्यों भड़क गए गुरू युवराज सिंह? सोशल मीडिया पर ही लगा दी क्लास

Published: Tue, 08 Oct 2024 11:21 AM (GMT+05:30)

भारत के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा बांग्लादेश के खिलाफ पहले टी20 मैच में फेल रहे थे। उनके बल्ले से रन ...और पढ़ें

अभिषेक शर्मा पर गुस्सा हो गए युवराज सिंह
अभिषेक शर्मा पर गुस्सा हो गए युवराज सिंह

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा बांग्लादेश के खिलाफ पहले टी20 में फेल हो गए थे। अभिषेक ने ओपनिंग की थी और 16 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे। बाएं हाथ का ये बल्लेबाज रन आउट हुआ था। इसके बाद टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने अभिषेक की सोशल मीडिया पर क्लास लगा दी।

अभिषेक पहले मैच में रन आउट हुए थे। उनके जोड़ीदार संजू सैमसन ने गेंद को मिडविकेट की तरफ खेला था। दूसरे छोर पर खड़े अभिषेक ने तुरंत रन लेना चाहा और क्रीज से निकल गए। लेकिन संजू ने उनसे रन लेने को मना कर दिया। इतने में तौहिद ह्दोय ने उन्हें रन आउट कर दिया।

यह भी पढ़ें- IND vs BAN सीरीज के बीच में भारतीय क्रिकेटर के लिए आई खुशखबरी, बनने वाले हैं पिता, Video जारी कर दी जानकारी

दिमाग लगाओ

ग्वालियर में खेले गए पहले मैच के बाद अभिषेक ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की। इस फोट पर एक फैन ने लिखा, "लग रहा है कि एक बड़ी पारी आने वाली है।" इस फैन को रिप्लाई करते हुए युवराज ने अभिषेक के मजे भी ले लिए और क्लास भी लगा दी।

युवराज ने लिखा, "ये तभी होगा जब हम अपने दिमाग का सही से इस्तेमाल करेंगे।"

युवराज को मानते हैं गुरू

अभिषेक पंजाब से ही आते हैं और युवराज सिंह के साथ काफी समय बिताते हैं। वह युवराज को अपना गुरू मानते हैं। कुछ दिन पहले ही एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें युवराज, अभिषेक को नेट्स पर बल्लेबाजी का ज्ञान दे रहे थे। इस वीडियो में अभिषेक लगातार बड़े शॉट्स खेल रहे थे। ऐसे में युवराज ने अभिषेक से कहा था कि सिंगल भी ले लिया करो।

अभिषेक ने जिम्बाब्वे दौरे पर अपना टी20 डेब्यू किया था लेकिन पहले ही मैच में 0 पर आउट हो गए थे। दूसरे मैच में उन्होंने तूफानी शतक ठोका था।

यह भी पढ़ें- IND vs BAN: 'हमारे बल्‍लेबाजों को नहीं पता 180 रन कैसे बनते हैं', बांग्‍लादेशी कप्‍तान ने अपने बैटर्स की लगाई क्‍लास

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।