विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Yuvraj Singh Biopic: स्‍ट्रगल से लेकर लव स्‍टोरी तक, युवराज सिंह की बायोपिक में नजर आएंगे उनके जीवन के 5 पहलू!

Published: Wed, 21 Aug 2024 06:15 PM (IST)

भारतीय टीम ने 2007 में टी20 और 2011 में वनडे विश्‍व कप जीता था। दोनों ही टूर्नामेंट में युवराज सिंह ...और पढ़ें

युवराज सिंह की फिल्‍म का नाम अभी तय नहीं। इमेज- सोशल मीडिया
युवराज सिंह की फिल्‍म का नाम अभी तय नहीं। इमेज- सोशल मीडिया

HighLights

  1. वनडे वर्ल्‍ड कप 2011 की जीत के हीरो थे युवराज
  2. यूवी ने 9 मैच की 8 पारियों में बनाए थे 362 रन
  3. गेंदबाजी में उन्‍होंने 9 मुकाबलों में 15 विकेट लिए थे

 स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय टीम ने साल 2007 में टी20 वर्ल्‍ड कप और 2011 में वनडे विश्‍व कप जीता था। दोनों ही टूर्नामेंट में युवराज सिंह ने अहम भूमिका निभाई थी। वनडे विश्‍व कप में युवराज सिंह प्‍लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुने गए थे। टूर्नामेंट के दौरान युवराज सिंह ना सिर्फ विपक्षी टीम से बल्कि खुद से भी जंग लड़ रहे थे।

इस दौरान युवराज कैंसर से जूझ रहे थे। वनडे विश्‍व कप 2011 के बाद युवराज सिंह ने कैंसर से जंग लड़ी और वहां जीत दर्ज की। युवराज के संघर्ष की इस इस कहानी को अब बड़े पर्दे पर दिखाया जाएगा। युवराज की बायोपिक को टी सीरीज के मालिक भूषण कुमार और रवि भगचंदका प्रोड्यूस करेंगे।

युवराज की बायोपिक का नाम अभी तय नहीं हुआ है। हालांकि, इस बायोपिक में युवराज सिंह की लव स्‍टोरी से लेकर उनके स्‍ट्रगल तक, 5 पहलुओं को दिखाया जा सकता है। आइए जानते हैं कि यह 5 पहलू क्‍या-क्‍या हो सकते हैं।

पिता के साथ संबंध

पूर्व क्रिकेटर और युवराज सिंह के पिता योगीराज सिंह ने शबनम सिंह से पहली शादी की थी। युवराज सिंह जब छोटे थे तभी योगीराज ने शबनम को तलाक दे दिया था। इसके बाद युवराज के पिता ने पंजाबी एक्‍ट्रेस नीना बुंदेल से शादी की थी। युवराज को क्रिकेटर बनाने में उनके पिता का हाथ है। युवराज सिंह अपने पिता से अलग मां के साथ रहते हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्‍प होगा कि फिल्‍म में उनके पिता के साथ कैसे संबंध दिखाए जाएंगे।

डोमेस्टिक करियर

युवराज सिंह का शुरुआती करियर काफी स्‍टाइलिश रहा। वह पंजाब के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते थे। घरेलू क्रिकेट में युवराज सिंह एक बड़ा नाम थे। उन्‍होंने 3 अक्‍टूबर, 2000 को इंटरनेशनल डेब्‍यू किया था।

एक ओवर में 6 छक्‍के

टी20 वर्ल्‍ड कप 2007 में युवराज सिंह एक बाद फिर छा गए। इंग्‍लैंड के खिलाफ उन्‍होंने स्‍टुअर्ट ब्रॉड की 6 गेंदों पर 6 छक्‍के जड़ दिए। इतना ही नहीं उन्‍होंने 12 गेंदों पर अर्धशतक लगाया था। मूवी में युवराज के 6 छक्‍के जरूर नजर आ सकते हैं।

कैंसर से लड़ी जंग

वनडे विश्‍व कप 2011 में युवराज सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्‍होंने 9 मैच की 8 पारियों में 362 रन बनाए थे। गेंदबाजी में उन्‍होंने 9 मुकाबलों में 15 शिकार किए थे। उन्‍हें प्‍लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। युवराज ने वेस्‍टइंडीज के खिलाफ शतक लगाया था।

इस दौरान उनके मुंह से खून निकलने लगा था। उनको मैदान पर खून की उल्टियां हुई थीं। इसके बाद उन्‍होंने कैंसर से जंग लड़ी और इलाज कराने के लिए विदेश गए। कैंसर से जंग जीतने के बाद युवराज सिंह ने इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी भी की।

ये भी पढ़ें: Yuvraj Singh Biopic: कैंसर से जंग जीतने वाले युवराज सिंह पर बन रही बायोपिक, कौन-सा एक्टर निभाएगा किरदार? 

हेजल कीच से शादी

युवराज सिंह ने बॉलीवुड एक्‍ट्रेस हेजल कीच को अपना जीवनसाथी चुना। हालांकि, उनके लिए हेजल कीच से शादी जरा भी आसान नहीं थी। यूवी को हेजल के साथ डेट पर जाने के लिए करीब 3 साल तक इंतजार करना पड़ा। हालांकि, बाद में दोनों की मुलाकात होनी लगी। युवराज ने हेजल को शादी के लिए प्रपोज किया और वह मान गईं। इसके बाद दोनों ने 2016 में शादी कर ली थी।

ये भी पढ़ें: Yuvraj Singh Biopic: युवराज सिंह से पहले कई क्रिकेटर्स की बन चुकी है बायोपिक, लिस्‍ट में एक महिला खिलाड़ी भी शामिल 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।