Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Zaheer Khan: मोहब्बत में टूटी धर्म की दीवार, 'चक दे इंडिया' गर्ल से रचाई थी शादी; फिल्म से भी खूबसूरत है जहीर की प्रेम कहानी

    Updated: Mon, 07 Oct 2024 06:30 AM (IST)

    Zaheer Khan Love Story भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान आज 45 साल के पूरे हो गए हैं। जहीर खान को हाल ही में आईपीएल की LSG टीम ने उन्हें मेंटोर ...और पढ़ें

    Happy Birthday Zaheer Khan: 45 साल के हुए जहीर खान
    Happy Birthday Zaheer Khan: 45 साल के हुए जहीर खान

    HighLights

    1. Zaheer Khan Birthday: जहीर खान मना रहे हैं अपना 46वां जन्मदिन
    2. Happy Birthday Zaheer Khan: जहीर को सोशल मीडिया पर फैंस बर्थडे विश कर रहे हैं
    3. Zaheer Khan ने सागरिका घाटगे से 2017 में रचाई थी शादी

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Zaheer Khan Birthday: कहते है कि इश्क से बड़ा कुछ नहीं होता है। जब किसी को भी मोहब्बत हो जाए तो धर्म की दीवार भी टूट जाती है। ऐसे कई क्रिकेटर्स भी रहे हैं, जिन्होंने इश्क में पड़कर मजहब की दीवार को तोड़ा और दूसरे धर्म की लड़की को हमसफर बनाया। ऐसा ही भारतीय टीम के पेसर जहीर खान के साथ हुआ। उनकी लव स्टोरी फिल्म से भी ज्यादा खूबसूरत रही।

    जहीर खान की शादी साल 2017 में हुई थी। उनकी शादी सागरिका घाटगे नाम की एक्ट्रेस से हुई। सागारिका को फैंस 'चक दे इंडिया' की प्रीति सभरवाल के रूप में पहचानते हैं। शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म चक दे इंडिया से ही सागरिका डेब्यू किया था, जिसमें उन्होंने प्रीति का रोल शानदार तरीके से निभाया था।

    Happy Birthday Zaheer Khan: 45 साल के हुए जहीर खान 

    दरअसल,भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान आज अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके बर्थडे के मौके पर आज उनकी लव स्टोरी के बारे में बताते है। जहीर और सागरिका घाटगे की पहली मुलाकात एक दोस्त की पार्टी में हुई थी। हालांकि, उनकी रिश्ते को शुरुआत को ओपन नहीं रखा गया, लेकिन यह तब सार्वजनिक हो गया जब उन्हें 2016 में जहीर के करीबी दोस्त युवराज सिंह और हेजल कीच की शादी में एक साथ देखा गया।

    जहीर खान और सागरिका घाटगे ने एक-दूसरे को काफी समय तक डेट किया और एक रात के खाने के दौरान, जहीर ने सागरिका के लिए अपने प्यार का इजहार किया, जो उनके रिश्ते की शुरुआत थी।

    सागरिका एक हिंदू परिवार से आती हैं और उन्होंने प्यार के खातिर धर्म की परवाह नहीं की और जहीर से शादी कर ली। उनके परिवार वाले पहले इस रिश्ते के बिल्कुल खिलाफ थे, लेकिन जहीर से मिलने के बाद सागरिका के पिता ने रिश्ते को हरी झंडी दे दी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Zaheer Khan का IPL में कमबैक, LSG के बने नए मेंटर; Gautam Gambhir को किया रिप्लेस

    इस बात की अटकलें थीं कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने सागरिका पर बॉलीवुड से दूर रहने का दबाव डाला था। हालांकि, सागरिका ने एक न्यूज चैनल को इंटरव्यू देते हुए ये स्पष्ट किया कि जहीर उनके करियर का बहुत समर्थन करते हैं।

    जहीर खान और सागरिका घाटगे ने 2017 में सगाई की और उसी वर्ष नवंबर के महीने में शादी की।

    शादी के बाद सागरिका ने इंडस्ट्री से दूरी बना ली है और अब वो हैंड-प्रिंटेड साड़ियों का बिजनेस करती हैं।

    जहीर खान को आईपीएल 2025 से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स (Zaheer Khan LSG IPL) ने अपना नया मेंटर नियुक्त किया। लखनऊ टीम के मेंटर 2022 और 2023 में गौतम गंभीर थे। फिर 2024 आईपीएल सीजन में वह टीम का साथ छोड़कर केकेआर से जुड़ गए। तब से यह पोस्ट खाली थी। अब उम्मीद है कि जहीर खान के आने से टीम आईपीएल में अपना पहला खिताब जीत पाएगी।