Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ZIM vs IRE: आयरलैंड के खिलाफ जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने कर दी यह गलती, ICC ने लगाया दो मैच का बैन

    By Umesh KumarEdited By: Umesh Kumar
    Updated: Sat, 09 Dec 2023 08:27 PM (IST)

    ZIM vs IRE सिकंदर रजा पर कैम्फर और जोश लिटिल की ओर आक्रमकता से देखने और अपना बल्ला दिखाने का आरोप लगाया गया था। साथ ही जब अंपायर शांत करना रहे थे तो उ ...और पढ़ें

    आईसीसी ने सिकंदर रजा पर लगाया प्रतिबंध। फाइल फोटो
    आईसीसी ने सिकंदर रजा पर लगाया प्रतिबंध। फाइल फोटो

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मैच में उनके आक्रामक रवैये के लिए फटकार लगाई है। रजा को लेवल 1 दिशानिर्देशों के उल्लंघन के चलते सीरीज के दूसरे और तीसरे टी20I मैच से प्रतिबंधित कर दिया है। इसके अलावा जोशुआ लिटिल और कैम्फर पर भी कार्रवाई की गई है।

    सिकंदर रजा पर कैम्फर और जोश लिटिल की ओर आक्रमकता से देखने और अपना बल्ला दिखाने का आरोप लगाया गया था। साथ ही जब अंपायर शांत करना रहे थे तो उनसे दूर ले जाने का आरोप लगाया था। कैम्फर पर रजा की ओर बढ़ने का आरोप लगाया गया।

    जोशुआ लिटिल ने लगाया जुर्माना

    वहीं, जोशुआ लिटिल पर रजा के साथ शारीरिक संपर्क बनाने का आरोप लगाया गया था। क्योंकि रजा ने शिकायत की थी कि लिटिल ने दौड़ने की कोशिश करते समय उसका रास्ता रोक दिया था। मैदानी अंपायर फोर्स्टर मुतिजवा और इकोनो चाबी ने तीसरे अंपायर लैंगटन रूसेरे और चौथे अधिकारी क्रिस्टोफर फिरी से शिकायत की थी।

    यह भी पढे़ं- IND vs SA: 'मुश्किल है पर हमने...' T20 मैच से पहले सूर्यकुमार यादव का बड़ा बयान, रिंकू और जितेश के लिए कही यह बात

    इस नियम का किया था उल्लंघन

    आईसीसी नियमों के अनुसार लेवल 1 के उल्लंघनों में न्यूनतम जुर्माना, आधिकारिक फटकार, अधिकतम जुर्माना खिलाड़ी की मैच फीस का 50 प्रतिशत और एक या दो डिमेरिट अंक शामिल हैं। इसी के तहत सिकंदर रजा पर कार्यवाई की गई है। जोशुआ लिटिल और कैम्फर भी आधिकारिक कार्रवाई हुई है।

    खबरें और भी

    आईसीसी ने जारी किया बयान

    आईसीसी ने एक प्रेस रिलीज में कहा, "जिम्बाब्वे के कप्तान, सिकंदर रजा और आयरलैंड के खिलाड़ी, कर्टिस कैम्फर और जोशुआ लिटिल पर गुरुवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच पहले टी20 मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के लेवल 1 का उल्लंघन करने के लिए जुर्माना लगाया गया है।"

    यह भी पढ़ें- WPL 2024 Auction: 165 में से 30 खिलाड़ियों की खुली किस्मत, फ्रेंचाइजियों ने पूरे किए अपने स्लॉट; देखें पूरी लिस्ट