Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ZIM vs SA T20 WC 2026: दक्षिण अफ्रीका की विजयी लय को तोड़ना चाहेगी सिकंदर रजा की टीम, आज दिल्ली में जंग

    Updated: Sun, 01 Mar 2026 12:43 PM (IST)

    ZIM vs SA: सेमीफाइनल में जगह बना चुकी दक्षिण अफ्रीका की टीम दिल्ली में अपने अंतिम सुपर-8 मुकाबले में जिम्बाब्वे से भिड़ेगी। जिम्बाब्वे, जिसने ग्रुप चर ...और पढ़ें

    ZIM vs SA: जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका के बीच आज भिड़ंत

    ZIM vs SA: जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका के बीच आज भिड़ंत

    डिजिटल डेस्क, जागरण दिल्ली। ZIM Vs SA: सेमीफाइनल में जगह बना चुकी दक्षिण अफ्रीका की टीम रविवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अंतिम सुपर-8 मुकाबले में जिम्बाब्वे से भिड़ेगी। सिकंदर रजा की अगुआई वाली जिंबाब्वे ने ग्रुप चरण में ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका को हराकर तहलका मचाया, लेकिन सुपर-8 में आते ही टीम को वेस्टइंडीज और भारत से हार मिली और टीम सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गई। 

    अब जिंबाब्वे की टीम जीत से टूर्नामेंट का समापन करना चाहेगी, लेकिन ये बिल्कुल भी आसान नहीं होगा। इस मैदान पर पिछली बार जब दक्षिण अफ्रीकी टीम यूएई से भिड़ी थी तो एकतरफा जीत दर्ज की थी। टूर्नामेंट में दक्षिण अफ्रीका एकमात्र अजेय टीम है और वह इस लय को जारी रखना चाहेगी। 

    ZIM vs SA: जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका के बीच आज भिड़ंत

    जिम्बाब्वे के लिए लगातार दो मुकाबलों में 250 से अधिक रन लुटाने वाली उसकी गेंदबाजी अब सबसे बड़ी चिंता बन गई है। कप्तान सिकंदर रजा ने भी स्वीकार किया है कि बड़ी टीमों के खिलाफ जीत के लिए तीनों विभागों बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग में संतुलित प्रदर्शन जरूरी है। 

    रजा ने कहा कि विश्व कप जैसे बड़े मंच पर एक भी विभाग कमजोर पड़ता है तो परिणाम हाथ से निकल जाता है। ऐसे में अंतिम मैच में जिंबाब्वे अपने प्रदर्शन में निरंतरता लाने की कोशिश करेगा।

    ZIM vs SA: दोनों टीमें

    साउथ अफ्रीका: एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, कागिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, जॉर्ज लिंडे, एनरिक नॉर्खिया, क्वेना मफाका, जेसन स्मिथ।

    खबरें और भी

    जिम्बाब्वे: तादिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), ब्रायन बेनेट, डायोन मायर्स, रयान बर्ल, सिकंदर रजा (कप्तान), टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, टिनोटेन्डा मापोसा, ब्लेसिंग मुजरबानी, रिचर्ड नगारावा, ग्रीम क्रेमर, वेलिंगटन मसाकाद्जा, बन करन, क्लाइव मडांडे।

    यह भी पढ़ें- ZIM vs SA: साउथ अफ्रीका ने घोषित की प्लेइंग इलेवन, डेवाल्ड ब्रेविस और प्रीटोरियस का कराया डेब्यू

    यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2026 से बाहर होते ही Sanath Jayasuriya ने कोच पद छोड़ने का किया बड़ा फैसला, श्रीलंकाई क्रिकेट में मचा हड़कंप