विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विराट कोहली परिवार के साथ लंदन में शिफ्ट होंगे: राजकुमार शर्मा

Published: Wed, 18 Dec 2024 10:08 PM (IST)

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विराट कोहली आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने क्रिकेट की दुनिया में वह ...और पढ़ें

विराट कोहली अपने बचपन के कोच राजकुमार के साथ। फाइल फोटो
विराट कोहली अपने बचपन के कोच राजकुमार के साथ। फाइल फोटो

लोकेश शर्मा, नई दिल्ली। विराट की इस असाधारण सफलता में उनके बचपन के कोच राजकुमार शर्मा का अहम योगदान रहा है। राजकुमार शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में ही विराट ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की और आज वह न केवल दिल्ली बल्कि पूरी दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट सितारों में गिने जाते हैं। राजकुमार शर्मा से लोकेश शर्मा ने विराट कोहली के करियर उनकी मेहनत और सफर पर विशेष बातचीत की। प्रस्तुत हैं इस बातचीत के मुख्य अंश:

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में विराट कोहली का प्रदर्शन थोड़ा मिला जुला रहा है, उनके बल्ले से 6 पारियों में केवल एक शतक आया है। क्या उनकी फार्म चिंता का विषय है?

-नहीं, विराट कोहली अपने करियर की बेस्ट क्रिकेट खेल रहे है। पहले टेस्ट में उन्होंने आस्ट्रेलिया के विरुद्ध शतक भी जमाया था। मैं मानता हूं कि अगले दो मैचों में उनके बल्ले से दो और शतक निकलने वाले है। इस खिलाड़ी ने अपना खेल हमेशा एंजाय किया है। जब कोई खिलाड़ी अपना खेल एंजाय करता है तो वो अपना बेस्ट देता है। विराट की फार्म चिंता का विषय नहीं है। ये खिलाड़ी जानता है कि कठिन परिस्थितियों में कैसे बल्लेबाजी करनी है और टीम को जीताना है।

पिछले कुछ समय से देखा जा रहा है कि विराट कोहली के व्यवहार में बदलाव आया है, क्या आप मानते है कि पूजा और भक्ति ने उनको सही मार्ग दिखाया है?

-हां, विराट ने अपने करियर का वो दौर भी देखा है जब उनके बल्ले से रन तो निकल रहे थे लेकिन उन्हें शतक में तब्दील नहीं कर पा रहे थे। मेरा मानना है कि भगवान की कृपा और भक्ति ने उसे मार्ग दिखाया है। विराट का पूजा और भक्ति करना इसकी अपनी मान्यता है। लेकिन, इस खिलाड़ी को हल्के में आंकना बहुत जल्दबाजी होगी। विराट जैसे खिलाड़ी सदियों में एक बार ही निकलते है।

क्या विराट कोहली हमेशा के लिए भारत छोड़ कर विदेश में रहने की योजना बना रहे है?

-हां विराट अपने बच्चों और पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ लंदन में शिफ्ट होने की योजना बना रहे है। वह बहुत जल्द ही भारत छोड़ कर वहां शिफ्ट होने वाले है। हालांकि, अभी कोहली अपने परिवार के साथ क्रिकेट के अलावा सबसे ज्यादा समय व्यतीत कर रहे है।

क्या विराट कोहली बार्डर गावस्कर ट्रॉफी के बाद टेस्ट क्रिकेट से सन्यास ले लेंगे?

-नहीं, विराट अभी काफी फिट है और उनकी उम्र भी इतनी नहीं है कि वो सन्यास लें। मेरा मानना है कि विराट 5 वर्ष तक और क्रिकेट खेलेंगे है। 2027 के विश्व कप में भी विराट खेलते हुए नजर आने वाले है। विराट और मेरे बीच का तालमेल काफी अच्छा है। विराट जब 10 साल का भी नहीं था तब से मैं उसे अच्छे से जानता हूूं। मुझे उसके साथ 26 वर्षों से ज्यादा हो गए है। इसीलिए मैं कह सकता हूं विराट में अभी बहुत क्रिकेट बाकी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।