विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vaibhav Suryavanshi ने दिया अंडा, शतक लगाने के बाद सिल्‍वर डक पर आउट; मैदान पर फिर से रोने लगे?

Published: Thu, 01 May 2025 10:11 PM (IST)

गुजरात टाइंटस के खिलाफ 35 गेंदों पर शतक लगाकर कई रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले वैभव सूर्यवंशी अपने करियर के ...और पढ़ें

वैभव सूयवंशी का खाता तक नहीं खुला। इमेज- एक्‍स
वैभव सूयवंशी का खाता तक नहीं खुला। इमेज- एक्‍स

HighLights

  1. वैभव सूर्यवंशी ने किया 2 गेंदों का सामना
  2. दीपक चाहर ने बनाया वैभव को अपना शिकार
  3. पिछले मैच में वैभव ने ठोका था तूफानी शतक

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। गुजरात टाइंटस के खिलाफ 35 गेंदों पर शतक लगाकर इतिहास रचने वाले वैभव सूर्यवंशी अपने करियर के चौथे आईपीएल मैच में फेल रहे। मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल 2025 के 50वें मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी का खाता तक नहीं खुला। 

वैभव ने 2 गेंदों का सामना किया और वह सिल्‍वर डक पर पवेयिलन लौटे। क्रिकेट में जब कोई बल्‍लेबाज 2 गेंदों का सामना करता है और कोई रन नहीं बनाता तो इसे सिल्‍वर डक कहा जाता है। आउट होने के बाद वैभव काफी भावुक नजर आए।

दीपक चाहर ने अपने जाल में फंसाया

218 रन चेज करने उतरी राजस्‍थान रॉयल्‍स की ओर से यशस्‍वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी मैदान पर आए। वहीं मुंबई इंडियंस की ओर से पहला ओवर दीपक चाहर ने किया। ओवर की चौथी गेंद पर वैभव ने विल जैक्स को आसान कैच थमा दिया।

चाहर की फुल गेंद की और वैभव फिर बड़ा शॉट खेलने के लिए गए। गेंद मिड-ऑन पर चली गई और जैक्स ने सर्कल के किनारे पर एक अच्छा कैच लपका। वैभव इस दौरान काफी निराश नजर आए। मुंबई इंडियंस ने राहत की सांस ली। पिछले मैच में वैभव ने किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा था। ऐसे में दीपक चाहर की रणनीति काम कर गई।

ये भी पढ़ें: IPL 2025: प्‍लेऑफ की रेस से बाहर हुईं 2 फ्रेंचाइजी, टॉप-4 के लिए 8 टीमों में जंग; देखें प्‍वाइंट्स टेबल

आईपीएल 2025 में अब तक वैभव का प्रदर्शन

वैभव सूर्यवंशी ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ आईपीएल डेब्‍यू किया था। नियमित कप्‍तान संजू सैमसन चोटिल हैं, ऐसे में वैभव को डेब्‍यू का मौका मिला। अपने पहले ही मैच में उन्‍होंने 20 गेंदों पर 34 रन जड़ दिए थे। आउट होने के बाद वैभव रोते ही वापस लौटे थे। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ वैभव ने 12 गेंदों का सामना किया था और 16 रन बनाए थे।

गुजरात टाइटंस से हुई टक्‍कर में वैभव ने कई रिकॉर्ड बनाए। वह आईपीएल में शतक (35 गेंद) लगाने वाले सबसे युवा बैटर बन गए थे। उन्‍होंने 38 गेंदों पर 101 रन ठोक दिए थे। अपनी इस पारी में वैभव ने 7 चौके और 11 छक्‍के लगाए थे। वह आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय भी बन गए थे।

ये भी पढ़ें: RR vs MI: जयपुर में चली 'JCB', जीत का छक्‍का लगाकर टॉप पर पहुंची मुंबई; राजस्‍थान प्‍लेऑफ की रेस से बाहर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।