यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
CSK vs KKR: 'यह इंसान दुनिया का सबसे...' MS Dhoni की दीवानगी देख हैरान रह गए Andre Russell; सोशल मीडिया पर तारीफ में लिखी बड़ी बात
आईपीएल 2024 के 22वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 7 विकेट से पटखनी दी। चेन्नई के गेंदबाजों के आगे केकेआर के बल्लेबाजों ने बेह ...और पढ़ें

HighLights
- धोनी की दीवानगी देख हैरान रह गए आंद्रे रसेल
- माही की तारीफ में सोशल मीडिया पर लिखी बड़ी बात
- चेन्नई ने केकेआर को 7 विकेट से दी मात
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2024 में एमएस धोनी (MS Dhoni) के लंबे-लंबे सिक्स की जरूरत नहीं पड़ रही है। माही की मैदान पर एंट्री ही इस सीजन फैन्स के लिए किसी त्योहार से कम नजर नहीं आ रही है। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ भी यही नजारा देखने को मिला। चेपॉक के मैदान पर बल्ला थामकर धोनी के उतरते ही जबरदस्त शोर मच गया। फैन्स के बीच माही की ऐसी दीवानगी देख केकेआर के स्टार ऑलराउंडर आंद्रे रसेल (Andre Russell) भी हैरान रह गए।
माही की दीवानगी देख हैरान हुए रसेल
दरअसल, एमएस धोनी केकेआर के खिलाफ जब मैदान पर उतरे, तो चेन्नई सुपर किंग्स को जीत के लिए 3 रन की दरकार थी। धोनी जैसे ही ड्रेसिंग रूम से निकले चेपॉक के मैदान पर जबरदस्त शोर मच गया। मैदान पर धोनी-धोनी के नारे लगाने शुरू हो गए। फैन्स की आवाज इतनी तेज थी कि बाउंड्री लाइन पर खड़े आंद्रे रसेल को अपने दोनों कानों पर हाथ रखने पड़ गए।
यह भी पढ़ें- CSK vs KKR: चेपॉक में 3 गेंद खेलकर भी छा गए MS Dhoni, IPL में बनाया बड़ा कीर्तिमान; जडेजा को भी छोड़ दिया पीछे
एमएस धोनी की ऐसी दीवानगी देख केकेआर का स्टार खिलाड़ी पूरी तरह से अचंभित रह गया। रसेल ने अपना इंस्टाग्राम पर माही की तारीफ में बड़ी बात तक कह डाली। रसेल ने धोनी के साथ अपनी पिक्चर शेयर करते हुए लिखा, "मुझे लगता है कि यह इंसान दुनिया में सबसे ज्यादा प्यार पाने वाला क्रिकेटर हैं।"
Andre Russell's Instagram story for MS Dhoni. pic.twitter.com/ScMqUmipOC
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) April 9, 2024
चेन्नई ने चखा तीसरी जीत का स्वाद
चेन्नई सुपर किंग्स ने चेपॉक के मैदान पर खेले गए एकतरफा मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को 7 विकेट से धूल चटाई। सीएसके की ओर से कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 67 रन की दमदार पारी खेली। रुतुराज के अलावा शिवम दुबे ने बल्ले से धमाल मचाया और 18 गेंदों पर 28 रन ठोके। गेंदबाजी में चेन्नई की ओर से रविंद्र जडेजा और तुषार देशपांडे ने तीन-तीन विकेट अपनी झोली में डाले।