विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ashutosh Sharma ने यूसुफ पठान का कीर्तिमान तोड़कर IPL की रिकॉर्ड्स बुक को दहलाया, दिल्‍ली ने भी रचा इतिहास

Published: Tue, 25 Mar 2025 09:35 AM (IST)

आशुतोष शर्मा और दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने सोमवार को आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ रिकॉर्ड्स बुक को तितर-बितर कर ...और पढ़ें

आशुतोष शर्मा ने नाबाद 66 रन की पारी खेली (Pic Courtesy- X)
आशुतोष शर्मा ने नाबाद 66 रन की पारी खेली (Pic Courtesy- X)

HighLights

  1. दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ इतिहास रचा
  2. आशुतोष शर्मा ने साबित किया कि वो केवल एक सीजन के खिलाड़ी नहीं
  3. दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने आईपीएल 2025 में लखनऊ को 9 विकेट से मात दी

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। आशुतोष शर्मा ने सोमवार को आईपीएल के इतिहास की सबसे शानदार पारियों में से एक खेली, जिसकी बदौलत दिल्‍ली ने लखनऊ सुपरजायंट्स के जबड़े से जीत छीन ली।

विशाखापत्‍तनम में खेले गए आईपीएल 2025 के चौथे मैच में लखनऊ ने पहले बल्‍लेबाजी करके 20 ओवर में 209/8 का स्‍कोर बनाया। जवाब में दिल्‍ली ने तीन गेंदें शेष रहते एक विकेट से मैच जीता।

दिल्‍ली के लिए इंपैक्‍ट प्‍लेयर के रूप में सातवें नंबर पर बल्‍लेबाजी करने आए आशुतोष शर्मा ने केवल 31 गेंदों में पांच चौके और पांच छक्‍के की मदद से नाबाद 66 रन बनाए।

पंजाब किंग्‍स के पूर्व खिलाड़ी ने साबित किया कि वो केवल एक सीजन के खिलाड़ी नहीं हैं। शर्मा को विपराज निगम का मजबूत साथ मिला, जिन्‍होंने 15 गेंदों में पांच चौके और दो छक्‍के की मदद से 39 रन बनाए।

आशुतोष शर्मा ने रचा इतिहास

आशुतोष शर्मा की 66 रन की पारी आईपीएल इतिहास में सफल रन-चेज के दौरान सातवें या निचलेक्रम में बल्‍लेबाजी करने वाले भारतीयों में सर्वश्रेष्‍ठ व्‍यक्तिगत स्‍कोर है। इससे पहले यह रिकॉर्ड यूसुफ पठान के नाम दर्ज था, जिन्‍होंने 2009 में सेंचुरियन में दिल्‍ली कैपिटल्‍स (तब दिल्‍ली डेयरडेविल्‍स) के खिलाफ 62 रन बनाए थे।

आशुतोष और यूसुफ दो ही ऐसे भारतीय बल्‍लेबाज हैं, जिन्‍होंने सातवें या नीचे आकर बल्‍लेबाजी की और टीम की जीत में अर्धशतक का योगदान दिया। वैसे, आशुतोष शर्मा की 66 रन की पारी पांच विकेट गिर जाने के बाद सफल रन चेज के मामले में दूसरे स्‍थान पर है।

यह रिकॉर्ड ड्वेन ब्रावो के नाम दर्ज है, जिन्‍होंने 2018 में वानखेड़े स्‍टेडियम पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ 68 रन की पारी खेली थी। उल्‍लेखनीय है कि चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स ने भी वो मैच 1 विकेट से जीता था। आशुतोष की यह पारी, किसी भी बल्लेबाज द्वारा जीत के लिए बनाए गए सर्वोच्च स्कोर है, जो उन्होंने रन का पीछा करते हुए सातवें या उससे नीचे के क्रम से आउट हुए बिना बनाया है।

सफल रन चेज में नंबर-7 या नीचे वालों का सर्वश्रेष्‍ठ स्‍कोर
खिलाड़ी रन टीम विरोधी साल  स्‍थान
ड्वेन ब्रावो 68 चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स मुंबई इंडियंस 2018 मुंबई
आशुतोष शर्मा 66* दिल्‍ली कैपिटल्‍स लखनऊ सुपरजायंट्स 2025 विशाखापत्‍तनम
आंद्रे रसेल

66

कोलकाता नाइटराइडर्स पंजाब किंग्‍स (तब किंग्‍स इलेवन पंजाब) 2015 पुणे
यूसुफ पठान 62 राजस्‍थान रॉयल्‍स दिल्‍ली कैपिटल्‍स (तब दिल्‍ली डेयरडेविल्‍स) 2009 सेंचुरियन
पैट कमिंस 56 कोलकाता नाइटराइडर्स मुंबई इंडियंस 2022 पुणे

दिल्‍ली ने तोड़े रिकॉर्ड्स

दिल्‍ली कैपिटल्‍स की पारी के 113 रन सातवें या निचलेक्रम के बल्‍लेबाजों के योगदान से आए। यह पहला मौका है जब पांचवां विकेट गंवाने के बाद टीम ने 100 या ज्‍यादा रन बनाकर मैच जीता हो।

नंबर-7 या नीचे बल्‍लेबाजों द्वारा सबसे ज्‍यादा रन सफल रन-चेज में बनाए गए
टीम विरोधी सात नंबर या नीचे रन बनाना साल स्‍थान
दिल्‍ली लखनऊ सुपरजायंट्स 113 2025  विशाखापत्‍तनम
चेन्‍नई मुंबई इंडियंस 79 2018 मुंबई
कोलकाता नाइडर्स पंजाब किंग्‍स 70 2015 पुणे
राजस्‍थान रॉयल्‍स दिल्‍ली कैपिटल्‍स 66 2013 मुंबई
राजस्‍थान रॉयल्‍स सनराइजर्स हैदराबाद 65 2021 दिल्‍ली

दिल्‍ली कैपिटल्‍स आईपीएल इतिहास में पहली टीम बनी, जिन्‍होंने तीसरा विकेट गंवाने के बावजूद 200 से ज्‍यादा रन का लक्ष्‍य हासिल किया हो। इससे पहले तीन विकेट जल्‍दी गंवाने के बाद सबसे बड़ा स्‍कोर बनाने का रिकॉर्ड लखनऊ के नाम दर्ज था, जिन्‍होंने 2023 में आरसीबी के खिलाफ 190 रन बनाए थे। दिल्‍ली ने चौथा विकेट (161 रन) और पांचवां विकेट (146 रन) गंवाने के बाद जीत हासिल करने में सबसे ज्‍यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी बनाया।

आईपीएल इतिहास में 200 से ज्‍यादा लक्ष्‍य का पीछा करने में दूसरा मौका रहा, जब टीम ने एक विकेट से जीत दर्ज की हो। दिल्‍ली से पहले 2023 में लखनऊ ने आरसीबी के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की थी। दुनिया में टी20 मैचों में केवल एक बार ऐसा हुआ जब टीम ने 200 से ज्‍यादा रन का लक्ष्‍य एक विकेट शेष रहते हुए हासिल किया। 2006 में लाहौर लायंस ने डॉलफिंस के खिलाफ 202 रन का लक्ष्‍य हासिल किया था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।